विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2023

नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर पति महेश बाबू ने लिखा प्यार भरा नोट, बोले- मुझे हमेशा...

नम्रता शिरोडकर का आज जन्मदिन है. वह 51 साल की हो गईं हैं. इस खास मौके को और खास बनाते हुए पति महेश बाबू ने उनके लिए प्यारा सा नोट लिखा. बेटी सितारा ने भी उन्हें बेहद स्पेशल तरीके से विश किया.

नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर पति महेश बाबू ने लिखा प्यार भरा नोट, बोले- मुझे हमेशा...
नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर महेश बाबू ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
नई दिल्ली:

नम्रता शिरोडकर का आज जन्मदिन है. वह 51 साल की हो गईं हैं. अपनी प्यारी पत्नी के लिए आज का दिन खास बनाने के लिए एक्टर महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है. एक्टर ने अपने वेकेशन से जन्मदिन पर फोटो शेयर की है. नोट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, एनएसजी. चीजों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने के लिए... मुझे ऊपर उठाने के लिए और हमेशा आप जैसे बने रहने के लिए धन्यवाद नम्रता शिरोडकर. पोस्ट का जवाब देते हुए नम्रता की बहन शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय चिन." साथ ही उन्होंने कैप्शन में लाल दिल की एक सेट भी शेयर किया. 

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू के बेटे गौतम हैं, जो हाल ही में अपनी पहली कल्चरल यात्रा के लिए विदेश गए थे. उन्होंने इस खास दिन पर फोटो शेयर कर के मां को विश किया. गौतम ने यह भी लिखा कि वह उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं. “जन्मदिन मुबारक हो, अम्मा. आपको पहले से ही याद कर रहा हूं. नम्रता ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं."

वहीं बेटी सितारा घट्टामनेनी ने जन्मदिन की पोस्ट के लिए खुद का, भाई गौतम और उनकी मां नम्रता शिरोडकर की तस्वीरों और वीडियो के साथ एक असेंबल किया हुए पोस्ट बनाया. इसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो अम्मा. आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं. लव यू, हमेशा और हमेशा के लिए.” नम्रता ने उतने ही प्यारे नोट के साथ जवाब दिया. उन्होंने लिखा, "आपको बहुत प्यार करता हूं."

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namrata Shirodkar Birthday, Namrata Shirodkar Sitara, Namrata Shirodkar Sitara Birthday, Namrata Shirodkar And Sitara, Namrata Shirodkar Daughter Sitara, Namrata Shirodkar Husband, Namrata Shirodkar Instagram, Namrata Shirodkar Latest Photos, Namrata Shirodkar Miss India, Namrata Shirodkar Modeling Photo, Namrata Shirodkar Old Video, Mahesh Babu Namrata Shirodkar, Namrata Shirodkar Daughter Sitara Ghattamaneni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com