10 हीरो, 58 सेट, VFX पर करोड़ों का खर्च...ये सब सुन कर आपको लग रहा होगा कि हम किसी ब्लॉक बस्टर या लीजेंड्री फिल्म की बात कर रहे हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्म की जिसे ये तमाम मसाला भी न बचा पाया और ये एक कल्ट डिजास्टर बनाई. एक पिता की उम्मीद चकनाचूर हो गई और बेटा मल्टीस्टारर के तौर पर भी एक हिट ना दे पाया. पिता थे राजकुमार कोहली और बेटे का नाम है अरमान कोहली. राजकुमार कोहली जिन्होंने कई हिट फिल्में बनाईं वह अपने बेटे पर कोई फार्मुला हिट ना करा पाए.
10 हीरो भी मिलकर नहीं दिखा पाए कमाल
राजकुमार कोहली की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है जानी दुश्मन. इस फिल्म अरमान कोहली समेत 10 हीरो थे. इनमें
अरमान कोहली, सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, आदित्य पंचोली, अरशद वारसीस शरद कपूर, सोनू निगम, आफताब शिवदासानी, सिद्धार्थ रे लीड रोल में थे. राजकुमार कोहली ने अपने बेटे के डूबते करियर में नई जान फूंकने के लिए जानी दुश्मन बनाई. बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए सबसे अहम थे विजुअल इफेक्ट्स. कोहली ने 'लहरें रेट्रो' के साथ एक बातचीत में बताया था कि उन्होंने फिल्म में कुछ अलग स्पेशल इफेक्ट दिखाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे. इस फिल्म को ग्रैंड स्केल देने के लिए 58 सेट डिजाइन किए गए थे.

Photo Credit: Social media
बुरी तरह पिटी थी जानी दुश्मन
कोहली का कहना था कि उन्हें अपने बेटे अरमान से उम्मीद थी कि वह बड़े स्टार्स के सामने टिक जाएगा और खुद को साबित कर पाएगा लेकिन 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' रिलीज होते ही पिट गई. क्रिटिक्स से भी नेगेटिव रिव्यू मिले. इस फिल्म के फ्लॉप होने का उन्हें बड़ा नुकसान हुआ. 18 करोड़ में बनी फिल्म ने 18 करोड़ 56 लाख की कमाई की थी. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजकुमार कोहली ने डायरेक्शन से संन्यास ले लिया था.
सनी और अक्षय की साथ में पहली फिल्म
यह फिल्म अरमान कोहली की कमबैक फिल्म थी इसमें उन्हें 'मुनीश कोहली' के नए नाम से पेश किया गया था. रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपने अनोखे स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से काफी चर्चा बटोरी थी. उस समय इंडस्ट्री में ऐसे इफेक्ट्स आम नहीं थे. यह फिल्म अक्षय कुमार और सनी देओल जो पिछले दशक के दो बड़े एक्शन स्टार थे-को एक साथ लाने वाली पहली फिल्म थी, हालांकि फिल्म में उनके बीच कोई सीन नहीं था.
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने किसिंग सीन में वीर दास को कर दिया था घायल! बहने लगा था खून, एक्टर ने बताई सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं