विज्ञापन

हेमा मालिनी का 49 साल पुराना गीत, धर्मेंद्र ने नहीं मानी कोरियोग्राफर की बात, दिए अपने अंदाज में एक्सप्रेशन, ऐसा चला जादू बना कल्ट सॉन्ग

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म चरस के सुपरहिट गाने ‘कल की हसीन मुलाकात के लिए’ की शूटिंग का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का राज खोल दिया.

हेमा मालिनी का 49 साल पुराना गीत, धर्मेंद्र ने नहीं मानी कोरियोग्राफर की बात, दिए अपने अंदाज में एक्सप्रेशन, ऐसा चला जादू बना कल्ट सॉन्ग
हेमा मालिनी ने सुनाया धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और डांस से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन दर्शकों को उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ हमेशा खास लगी. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि उनकी कई फिल्में और गाने आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं. इन्हीं यादगार पलों में से एक है फिल्म 'चरस' का लोकप्रिय गाना 'कल की हसीन मुलाकात के लिए', जिसकी शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा अब हेमा मालिनी ने साझा किया है.

हेमा मालिनी का खुलासा

को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि गाने की कोरियोग्राफी पहले से तैयार थी, लेकिन धर्मेंद्र अक्सर उसमें अपनी तरफ से कुछ नया जोड़ देते थे. उनके एक्सप्रेशन, अंदाज और छोटे-छोटे बदलाव गाने को और खास बना देते थे. हेमा मालिनी ने बताया, ''इस गाने की तैयारी भारत में हुई थी, लेकिन इसकी शूटिंग विदेश में की गई थी. उस समय फिल्म के कई शानदार गानों की शूटिंग चल रही थी. धरमजी का काम करने का तरीका काफी अलग था. डांस कोरियोग्राफर जो सिखाते थे, उसमें वह अपने आइडिया और एक्सप्रेशन शामिल कर देते थे. फिर मैं भी उसी हिसाब से अपनी परफॉर्मेंस बदल लेती थी.''

गाने के एक खास हिस्से को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें इसका शुरुआती सीन बहुत पसंद था. उन्होंने कहा, ''गाने की शुरुआत में मैं धरमजी को पीछे धकेलती हूं और फिर वह उसी अंदाज में वापस मेरे पास आते हैं. ऐसे छोटे-छोटे बदलाव ही किसी भी परफॉर्मेंस को खास बना देते हैं और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहते हैं.'' बता दें कि फिल्म 'चरस' का निर्देशन मशहूर निर्देशक रामानंद सागर ने किया था. फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा अजीत, अमजद खान, सुजीत कुमार, अरुणा ईरानी, असरानी, केष्टो मुखर्जी और टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की 21 साल की बेटी दिखने लगी हैं लोलो की कॉपी, पिता से करती थीं बेइंतहा प्यार, भाई पर छिड़कती हैं जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Dharmendra, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com