बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मुमताज अब सिनेमाघरों से दूर हैं. लेकिन उन्होंने लंबे समय तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता है. अपने समय में मुमताज का नाम बॉलीवुड के कई सितारों से जुड़ा था. उनमें से एक अभिनेता शम्मी कपूर भी थे. शम्मी कपूर और मुमताज का रिश्ता जग जाहिर है. ऐसे में अब दिग्गज अदाकारा ने बताया है कि शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए साल 1960 के दशक में प्रपोज किया था. लेकिन अब अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने उनके प्रपोज को क्यों मना कर दिया था.
दरअसल हाल ही में मुमताज टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में पहुंची. इस दौरान उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स का साथ काफी मस्ती की और अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया. उन्होंने शम्मी कपूर को लेकर कहा, 'मैं 17 साल की थी. मुझे शादी नहीं करनी थी. इसलिए शादी नहीं की. लेकिन मुझे कभी-कभी उनकी कमी खलती है.' इसके अलावा मुमताज ने और भी ढेर सारी बातें की हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुमताज ने इंडियन आइडल 13 के सेट पर अपने हिट गाने 'कोई शहरी बाबू' पर थिरकती हुई नजर आईं. प्रोमो में वह ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने और गोल्डन चूड़ियां पहनकर इंडियन आइडल कंटेस्टेंट के साथ मंच पर डांस करती हुई दिखाई दी हैं. आपको बता दें कि मुमताज मूल रूप से ईरान की रहने वाली हैं और बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. ब्रह्मचारी (1968), राम और श्याम (1967), आदमी और इंसान (1969) और खिलौना (1970) जैसी कई हिट फिल्मों का वह हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं आज भी फैंस उनके गाने और फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं