विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख हुई पक्की, इस दिन बजेगी शहनाई

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इसी साल आनंद पीरामल से मुंबई में शादी होने वाली है. ईशा और आनंद 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे.

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की तारीख हुई पक्की, इस दिन बजेगी शहनाई
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अजय पीरामल के साथ ईशा अंबानी व आनंद पीरामल
  • ईशा-आनंद की शादी हुई फिक्स
  • 12 दिसंबर को होगी शादी
  • कुछ यूं होगा सेलिब्रेशन
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इसी साल आनंद पीरामल से मुंबई में शादी होने वाली है. ईशा और आनंद 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे. यह घोषणा दोनों के परिजनों ने मंगलवार को की. मंगलवार शाम जारी एक बयान में कहा गया, "हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के निवास पर मुंबई में होगी. समारोह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार होंगे." शादी से पहले सप्ताहांत के दौरान अंबानी और पीरामल परिवार अपने मित्रों और परिवारों की उदयपुर में मेजबानी करेंगे, जहां वे समारोहों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ भागीदारी कर रहे हैं.

Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर ने सोमी खान से किया फ्लर्ट, विकास गुप्ता बोले- आप तो 'बिहार की भाभी' हैं


qsuvghj


मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तथा स्वाती पीरामल ने कहा कि दोनों परिवार ईशा और आनंद के लिए हर किसी के आशीर्वाद और शुभकामनाएं लेंगे, क्योंकि दोनों एकजुटता की अपनी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. बता दें, ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी. जहां करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी. तीन दिन तक इटली में ईशा अंबानी की सगाई पार्टी चली थी. जहां प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, करण जोहर, मनीष मलहोत्रा, अनिल कपूर, सोनम कपूर और जानवी कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे.

mf3aijh

केदारनाथ के बाद 'बद्रीनाथ' का भी टीजर हुआ रिलीज, दमदार रोल में ये भोजपुरी एक्टर

सगाई में मुकेश अंबानी ईशा के साथ पार्टी में पहुंचे थे. जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. आनंद पीरामल से उनकी शादी होने जा रही है. जो पीरामल ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं. आनंद ने मई में ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Ambani, Isha Ambani, Anand Piramal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com