फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज होगी.
- पहली बार 'मुबारकां' में जमी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी
- रियल लाइफ चाचा-भतीजे (अनिल-अर्जुन) फिल्म में निभा रहे यही रोल
- करण और चरण के तौर पर अर्जुन कपूर का डबल धमाका
नई दिल्ली:
'नो एंट्री', 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके अनीज बज्मी की नई फिल्म 'मुबारकां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल निभा रहे हैं. जुड़वां भाईयों का रोल प्ले कर रहे अर्जुन के एक कैरेक्टर का नाम करण तो दूसरे का चरण है. इनमें एक सीधा तो दूसरा शातिर और शरारती लग रहा है. ट्रेलर में करण और चरण एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं.
डबल रोल में अर्जुन कपूर.
अथिया शेट्टी, अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज की झलक.
ट्रेलर में सबसे दिलचस्प किरदार अनिल कपूर निभाते नजर आ रहे हैं. करतार की भूमिका में दिख रहे अनिल कपूर का कैरेक्टर बेहद फनी लगता है. लगभग ढाई मिनट का यह ट्रेलर प्यार, मोहब्बत, शादी और फुलऑन कन्फ्यूजन से भरा हुआ है.
इस फिल्म में चाचा भतीजे की जोड़ी यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. अर्जुन इस फिल्म में अनिल कपूर के भतीजे का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में चाचा-भतीजे की यह जोड़ी एंटरटेन करती दिख रही है.
'मुबारकां' के गाने में थिरकते स्टार्स.
इस फिल्म के जरिए अनिल कपूर और अनीज बज्मी 5वीं बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले डायरेक्टर और एक्टर की यह जोड़ी 'नो एंट्री', 'वेलकम', 'नो प्रॉब्लम' और 'वेलकम बैक' जैसी फिल्मों में जम चुकी है.
देखें, 'मुबारकां' के ट्रेलर का वीडियो...
कॉमेडी से भरी यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
डबल रोल में अर्जुन कपूर.
अथिया शेट्टी, अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज की झलक.ट्रेलर में सबसे दिलचस्प किरदार अनिल कपूर निभाते नजर आ रहे हैं. करतार की भूमिका में दिख रहे अनिल कपूर का कैरेक्टर बेहद फनी लगता है. लगभग ढाई मिनट का यह ट्रेलर प्यार, मोहब्बत, शादी और फुलऑन कन्फ्यूजन से भरा हुआ है.
इस फिल्म में चाचा भतीजे की जोड़ी यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. अर्जुन इस फिल्म में अनिल कपूर के भतीजे का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में चाचा-भतीजे की यह जोड़ी एंटरटेन करती दिख रही है.
'मुबारकां' के गाने में थिरकते स्टार्स.इस फिल्म के जरिए अनिल कपूर और अनीज बज्मी 5वीं बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले डायरेक्टर और एक्टर की यह जोड़ी 'नो एंट्री', 'वेलकम', 'नो प्रॉब्लम' और 'वेलकम बैक' जैसी फिल्मों में जम चुकी है.
देखें, 'मुबारकां' के ट्रेलर का वीडियो...
कॉमेडी से भरी यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MubarakanTrailer, Mubarakan, Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Athiya Shetty, Ileana D' Cruz, Anees Bazmee, Mukarakan Trailer, Bollywood News