विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

मौनी रॉय ब्लैक ऐंड वाइट ड्रेस पहने इस अंदाज में आईं नजर, खूब वायरल हो रही हैं Photos

मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी दिलकश अदाओं से सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं. उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

मौनी रॉय ब्लैक ऐंड वाइट ड्रेस पहने इस अंदाज में आईं नजर, खूब वायरल हो रही हैं Photos
मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों काम से छुट्टी लेकर छुट्टियां इंज्वॉय कर रही हैं. इस दौरान अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. तस्वीरों में उनका अलग अंदाज फैन्स को दीवाना बना लेता है. उन्होंने फिर से कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy Photos) इन दिनों मालदीव में हैं और वहीं से अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं. फैन्स उनके पोस्ट पर खूब रिएक्शन भी देते हैं.

उर्वशी रौतेला का बड़ा बयान, बोलीं- बॉलीवुड में बाहरी लोगों को TRP हासिल करने करने के लिए...

मौनी रॉय (Mouni Roy) की तस्वीरों को 2 लाख 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. टीवी से नाम कमाने के बाद मौनी रॉय बॉलीवुड में भी कहर ढा रही हैं. बता दें कि मालदीव मौनी के रॉय फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है. एक्ट्रेस इससे पहले भी कई बार गई हैं. यह पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय की फोटो और वीडियो ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी उनके पोस्ट वायरल होते रहे हैं.

रणबीर कपूर के गाने 'घाघरा' पर मम्मी नीतू कपूर ने यूं किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल'  रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं.

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Photos, Mouni Roy Photo, Mouni Roy Video, Mouni Roy Pics, Mouni Roy Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com