विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2021

Mouni Roy ने 'पतली कमरिया' सॉन्ग पर किया डांस, Video देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

मौनी रॉय (Patli Kamariya) का 'पतली कमरिया' (Patli Kamariya) सॉन्ग से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Mouni Roy ने 'पतली कमरिया' सॉन्ग पर किया डांस, Video देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 'पतली कमरिया' पर किया डांस
  • 'पतली कमरिया' सॉन्ग पर मौनी रॉय ने किया जमकर डांस
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • एक्ट्रेस का वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) का हाल ही में पतली कमरिया सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. गाने में जहां मौनी रॉय की अदाएं तो वहीं दूसरी और सुखि की सिंगिंग तारीफ के लायक थी. गाने से इतर हाल ही में मौनी का 'पतली कमरिया' सॉन्ग से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस गाने को डांस ऑफ टैलेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है, जिसे अभी तक 91 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) वीडियो में ग्रे एंड ब्लैक आउटपिट में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में मौनी रॉय का पतली कमरिया सॉन्ग पर डांस तेजस ढोके ने कोरियोग्राफ किया है. इसमें एक्ट्रेस के स्टेप्स और उनकी एनर्जी कमाल की लग रही है. मौनी रॉय वीडियो में हर एक स्टेप बखूबी करती हुई दिखाई दे रही हैं. बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने पतली कमरिया सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसे लेकर फैंस और टीवी कलाकारों ने उनकी खूब तारीफें की थीं. 

बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) के 'पतली कमरिया' (Patli Kamariya) सॉन्ग को सुखि, तनिष्क बागची और परंपरा टंडन ने गाया है. इस गाने ने रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में मौनी रॉय एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. आखिरी बार मौनी रॉय लंदन कॉन्फिडेंशियल में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Video, Mouni Roy Dance On Patli Kamariya, Patli Kamariya Song, Mouni Roy Dance On Patli Kamariya Song Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com