विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2020

मौनी रॉय ने बास्केट में डाल दी बॉल, तो खुशी से लगीं कूदने, Video पोस्ट कर बोलीं- पहली बार...

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं.

मौनी रॉय ने बास्केट में डाल दी बॉल, तो खुशी से लगीं कूदने, Video पोस्ट कर बोलीं- पहली बार...
मौनी रॉय (Mouni Roy) का बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो हुआ वायरल
  • मौनी रॉय का वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो में बास्केटबॉल की कर रही थीं प्रैक्टिस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने काम से टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक में खूब नाम कमाया है. एक्ट्रेस अपने स्टाइल और लुक्स से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy Video) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय को एक शख्स खेल की प्रैक्टिस करवा रहा है. 

वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) बॉल डालने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, इसमें वह कभी कामयाब तो कभी नाकामयाब साबित हो रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मौनी रॉय एक बॉल बास्केट में डालने में सफल हो जाती हैं, तो वह खुशी से कूदने लगती हैं. मौनी रॉय ने इस वीडियो को शयेर करते हुए कैप्शन में लिखा, "शुक्रवार से पहले की शाम को, कुछ बॉस्केट डालते हुए. पहली बार खेलने वालों के लिए बुरा नहीं है!" मौनी रॉय के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी. इसके साथ ही मौनी रॉय लंदन कॉन्फिडेंशियल के जरिए ओटीटी में भी एंट्री करने वाली हैं. फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. खासकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन के जरिए मौनी रॉय ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Video, Mouni Roy Video Viral, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy Practice Basketball, Mouni Roy Instagram Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com