विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2020

मौनी रॉय पूल में चिल करती आईं नजर, एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने बटोरी सुर्खियां- Viral हो रही है Photos

मौनी रॉय (Mouni Roy) की एक फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है, जिसमें एक्ट्रेस पूल में चिल करती दिखाई दे रही हैं.

मौनी रॉय पूल में चिल करती आईं नजर, एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने बटोरी सुर्खियां- Viral हो रही है Photos
मौनी रॉय (Mouni Roy) पूल (Pool) में चिल करती आईं नजर
  • मौनी रॉय के ग्लैमरस लुक ने बटोरी सुर्खियां
  • पूल में चिल करती नजर आईं मौनी रॉय
  • मौनी रॉय की फोटो सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटो हो या वीडियो, खूब वायरल भी होते हैं. एक्ट्रेस के एक फोटो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, मौनी रॉय की एक फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है, जिसमें एक्ट्रेस पूल में चिल करती दिखाई दे रही हैं. फोटो में मौनी रॉय का बिकिनी में ग्लैमरस लुक भी देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस की इस तस्वीर को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

Inhale... exhale...

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी रॉय (Mouni Roy) फोटो में पूल में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका स्टाइल देखने लायक है. एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "सांस लें और सांस छोड़ें..." मौनी रॉय की इस फोटो पर आमना शरीफ और आशका गोराडिया ने भी कमेंट किया है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय ने अपने लुक्स और अपने अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ और तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें उनका स्टाइल देखने लायक था. प्रिंटेड पिंक क्रॉप टॉप और स्कर्ट में मौनी रॉय जबरदस्त अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही थीं. 

बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी. इसके साथ ही मौनी रॉय लंदन कॉन्फिडेंशियल के जरिए ओटीटी में भी एंट्री कर चुकी हैं. फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. खासकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'नागिन' के जरिए मौनी रॉय ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Photos, Mouni Roy Chills In Pool, Mouni Roy Glamorous Looks In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com