विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2022

इतने लाख रुपये का बैग और चप्पल पहनकर घर से निकलीं मौनी रॉय, इतने में हो जाएगी विदेश यात्रा

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द फिल्म ब्रहाम्स्त्र में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.

इतने लाख रुपये का बैग और चप्पल पहनकर घर से निकलीं मौनी रॉय, इतने में हो जाएगी विदेश यात्रा
अभिनेत्री मौनी रॉय
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द फिल्म ब्रहाम्स्त्र में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर मौनी रॉय के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच मौनी रॉय अपने फैशन, बैग और स्लीपर को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें लाखों रुपये का बैग और सैंडल पहनकर घूमते हुए देखा जाएगा. जिसपर उनके फैंस हैरानी जता रहा हैं.

दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौनी रॉय का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह पति सूरज नांबियार के साथ दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मौनी रॉय को ब्राउन कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने यलो कलर का बैग भी कैरी किया हुआ है. मौनी रॉय का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है.

फोटोग्राफर के अनुसार के यलो बैक की कीमत करीब 2 लाख रुपये है. जबकि उन्होंने 1 लाख रुपये की स्लीपर पहनी हुई है. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म ब्राह्मस्त्र की बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह फिल्म इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Husband, Mouni Roy Bag, Mouni Roy Sleeper, Brahmastra, Film Brahmastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com