विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2020

मौनी राय ने मालदीव में Beach पर नारियल पानी का लुत्फ लेते हुए यूं किया डांस, Video हुआ वायरल

मौनी राय (Mouni Roy) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह हाथ में नारियल लेकर समुद्र के किनारे अलग अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.

मौनी राय ने मालदीव में Beach पर नारियल पानी का लुत्फ लेते हुए यूं किया डांस, Video हुआ वायरल
मालदीव में समुद्र के किनारे मौनी राय (Mouni Roy) ने हाथ में नारियल लेकर किया धमाकेदार डांस
  • मालदीव से मौनी रॉय का वीडियो वायरल
  • मालदीव में मौनी राय कर रही हैं मस्ती
  • टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं मौनी रॉय
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और अपने फैंस से जुड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. मालदीव में रहते हुए मौनी रॉय अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर खूब शेयर कर रही हैं. इसी बीच मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह हाथ में नारियल लेकर समुद्र के किनारे अलग अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है साथ ही कैप्शन में लिखा- हैप्पी डांसिंग. 

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी राय (Mouni Roy) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इसे अब तक 4 लाख से 51 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है साथ ही साथ इस वीडियो पर एक हजार से ज्यादा कमेंट और लाइक्स आ चुके हैं. मौनी रॉय इस वीडियो में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं और उनकी लुक की बात करें तो इस वीडियो में मौनी ने ब्लू बिकिनी के साथ व्हाइट कलर की शर्ट पहन रखी हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' के जरिए ओटीटी की दुनिया में एंट्री कर चुकी हैं. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह आखिरी बार फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी.

लेखक के बारे में
img
स्वाति सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Video, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy Dance With Coconut, Mouni Roy Enjoying In Maldives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com