विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2026

मोनालिसा की फैमिली संग लड़ाई पहुंची निचले स्तर पर, बोलीं- मां शराबी और पिता अय्याश, सनोज मिश्रा ने गलत तरीके से टच किया

महाकुंभ की वायरल लड़की मोनालिसा ने फरमान खान से शादी करने के बाद अपने परिवार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सोशल मीडिया पर इन बातों ने तहलका मचा दिया है.

मोनालिसा की फैमिली संग लड़ाई पहुंची निचले स्तर पर, बोलीं- मां शराबी और पिता अय्याश, सनोज मिश्रा ने गलत तरीके से टच किया
मोनालिसा की फैमिली संग लड़ाई पहुंची निचले स्तर पर

महाकुंभ की वायरल लड़की मोनालिसा ने फरमान खान से शादी करने के बाद अपने परिवार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सोशल मीडिया पर इन बातों ने तहलका मचा दिया है. मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचते हुए अपनी खूबसूरत नीली आंखों की वजह से रातोंरात मशहूर हो गईं, अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं. हाल ही में उन्होंने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में मंदिर में शादी कर ली. यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई, जिसके बाद काफी विवाद हुआ. कुछ लोगों ने इसे 'लव जिहाद' बताया, लेकिन मोनालिसा और फरमान ने साफ कहा कि यह उनका निजी फैसला है और कोई धर्म परिवर्तन नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: 'ये AC तेरे लिए नहीं है, बड़े एक्टर्स के लिए है'- धुरंधर 2 के सेट पर एक्टर के साथ हुआ भेदभाव, बताया सेट पर कैसा होता था बर्ताव

मोनालिसा और परिवार में घमासान

शादी के तुरंत बाद मोनालिसा ने अपने बचपन और परिवार की सच्चाई उजागर कर दी. उन्होंने बताया कि उन्हें मां का प्यार कभी नहीं मिला क्योंकि उनकी मां शराब की लत में डूबी रहती थीं. पिता के बारे में उन्होंने कहा कि वे स्वभाव से अय्याश थे और कई महिलाओं से संबंध रखते थे. मोनालिसा का आरोप है कि पिता उन्हें बेटी नहीं मानते थे जब तक वह मशहूर और अमीर नहीं हो गईं. जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी शोहरत बढ़ी और पैसा आने लगा, पिता उन्हें 'लाडली' कहने लगे.

मां-बाप पर चौंकाने वाले खुलासे

मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने खुद अपने भाई-बहनों की देखभाल की, जबकि माता-पिता सिर्फ पैसे की चिंता करते थे. मोनालिसा ने कहा कि परिवार का इमोशनल ड्रामा सिर्फ लालच के लिए था. उन्होंने परिवार को लेकर कहा- 'उन्हें सिर्फ पैसे चाहिए बच्चों से कोई मतलब नहीं है. मेरी मम्मी कहां गई थी. बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा. जब मैं किसी बच्चे को उसकी मां के साथ देखती थी तो मैं रोती थी कि भगवान आज मेरी मां मेरे साथ होती तो मैं क्या कुछ नहीं कर लेती. लेकिन मां तो ड्रिंक करती थी. पापा दूसरी औरतों के साथ रहते थे. मैंने अपने तीनों बहन-भाइयों को सिर्फ मैंने पाला है और कैसे पाला है यह सिर्फ मुझे पता है.'

सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बारे में भी मोनालिसा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा, 'सनोज मिश्रा मेरी फैमिली को डरा और धमाका रहा है. वह कह रहा है कि उसकी मूवी 10 करोड़ की है, लेकिन उसकी मूवी 3 लाख रुपये की भी नहीं है. सनोज मिश्रा पूरे-पूरे दिन मुझे सोने नहीं देता और चुपके से एक सीन निकालता है. उसके एग्रीमेंट में यह थोड़ी ना लिखा था कि मोनालिसा आप शादी नहीं करोगे मैं यह फिल्म बना रहा हूं. मैंने अपना काम पूरा कर दिया लेकिन अब वह चाहता है कि मोनालिसा और फरमान को मार दो तो अच्छा है.'

मोनालिसा ने मांगा इंसाफ

मोनालिसा ने आगे कहा, 'मेरी फैमिली मीडिया के सामने दिखावा कर रही है. लेकिन पीछे सब पार्टी कर रहे हैं. जिसका हमारे पास वीडियो भी है. सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है, मुझे दस बार गलत तरीके से टच किया. वहां मैंने अपनी फैमिली वालों को बताया तो मेरी फैमिली ने वहां मेरा साथ नहीं दिया. मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है क्या नहीं. मेरे साथ अन्याय हुआ है मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज ने मुझे टच किया और मैंने अपनी फैमिली को बोला तो उन्होंने कहा है कि नहीं-नहीं अभी तेरी पहली मूवी है.' इसके बाद मोनालिसा ने रोते हुए कहा है, 'पहली मूवी है तो क्या मेरा रेप करवा लूं.'

मोनालिसा का संघर्ष

आपको बता दें कि मोनालिसा की कहानी सफलता और संघर्ष दोनों से भरी है. प्रयागराज के महाकुंभ से शुरू हुई उनकी यात्रा अब फिल्मों तक पहुंच गई है. लेकिन परिवार के कड़वे सच ने उनकी जिंदगी को नई मोड़ दे दिया है. क्या यह खुलासा उनके करियर और निजी जीवन पर असर डालेगा, यह समय बताएगा. फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Maha Kumbh Viral Girl, Monalisa Marriage Controversy, Farman Khan, Sanoj Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com