रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन इसी बीच फिल्म के सेट से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक जूनियर आर्टिस्ट ने अपना एक्सपीरियंस शेयर कर पूरे माहौल को चर्चा में ला दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खुलासे ने फिल्म की चमक के पीछे की सच्चाई को सामने ला दिया है.
ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 को इस एक्टर ने बताया समाज का आईना,बोला- अब पता चला नोटबंदी क्यों हुई थी
जूनियर आर्टिस्ट ने सुनाई अपनी कहानी
मुंबई के एक नए कलाकार ने बताया कि वो 2025 में शहर आया और कुछ ही दिनों में उसे धुरंधर 2 में काम करने का मौका मिल गया. ये उसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट था और वो इसे लेकर काफी एक्साइटेड था. सेट पर पहुंचकर वो बड़े सितारों को देखने के लिए भी एक्साइटेड था, लेकिन उसका अनुभव उम्मीद से बिल्कुल अलग निकला.
गर्मी में परेशान, AC को लेकर हुआ विवाद
एक्टर के मुताबिक शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत ज्यादा गर्मी थी. जब उसने थोड़ी राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर अपनी तरफ घुमाया, तो क्रू मेंबर ने तुरंत रोक दिया. उसे साफ कहा गया कि ये सुविधा सिर्फ लीड एक्टर्स यानी बड़े कलाकारों के लिए है, बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स के लिए नहीं. ये बात सुनकर वो काफी आहत हुआ और खुद को छोटा महसूस करने लगा.
विरोध करने की कोशिश, लेकिन नहीं बदली स्थिति
उसने अपनी बात रखने की कोशिश की और कहा कि बेसिक सुविधाएं सभी के लिए होनी चाहिए, लेकिन उसकी बात का कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उसने मन ही मन सोचा कि एक दिन जब वो सफल होगा, तब शायद उसे भी बराबरी का सम्मान मिलेगा.
अनुभव से मिली सीख
इस पूरे अनुभव ने उसे इंडस्ट्री की हकीकत दिखा दी. उसने कहा कि नए कलाकारों को कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. फिर भी उसने पॉजिटिव सोच बनाए रखी और फिल्म का एक डायलॉग याद करते हुए कहा कि मुश्किलें ही आगे बढ़ने का रास्ता बनती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं