मदालसा शर्मा और महाक्षय.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय (33) ने मंगलवार को एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी रचा ली. महाक्षय को मौजूदा समय में दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मामले में जमानत 7 जुलाई को मिली. जमानत मिलने के तुरंत बाद वह शादी के बंधन में बंधे. महाक्षय उर्फ मिमोह ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, "देवियों व सज्जनों..श्रीमान व श्रीमती चक्रवर्ती." तस्वीरों में दुल्हन लाल रंग के लहंगे में, जबकि महाक्षय ने एक गहरे पीले रंग का आउटफिट पहन रखा है. तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के उदगमण्डलम (ऊटी) में अभिनेता के होटल में यह शादी संपन्न हुई.
मिलिए मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा से, रेप के आरोप के बावजूद की बॉयफ्रेंड से शादी
बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार किड्स : कुछ लॉन्च होते ही हुए फ्लॉप, तो कई आजमाते रहे अपनी किस्मत
मालूम हो कि, एक महिला ने महाक्षय पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह गर्भवती हुई तो महाक्षय ने एक दवा देकर उसका गर्भ गिरा दिया. महिला द्वारा महाक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेता की शादी पुलिस जांच की वजह से आगे बढ़ गई. नई दिल्ली की एक अदालत ने सात जुलाई को महाक्षय और उनकी मां योगिता बाली को अग्रिम जमानत दे दी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS और भाषा)
मिलिए मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा से, रेप के आरोप के बावजूद की बॉयफ्रेंड से शादी
Ladies and Gentleman ... Mr. and Mrs. Chakraborty. pic.twitter.com/EYtihV4GeE
— Mahaakshay aka Mimoh (@Mahaakshay) July 10, 2018
बता दें, मदालसा ने दक्षिण भारत की फिल्मों जैसे 'फिटिंग मास्टर', 'आलस्यम अम्रुतम', 'पठायमराम कोडी' और 'पटियाला ड्रीम' में काम किया है, जबकि महाक्षय ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जिमी' से की.
मिथुन शादी की तस्वीरों में नहीं दिख रहे हैं, जो सात जुलाई को होनी थी. कहा जा रहा है कि मिथुन कुछ समय से बीमार चल रहे हैं.
बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार किड्स : कुछ लॉन्च होते ही हुए फ्लॉप, तो कई आजमाते रहे अपनी किस्मत
मालूम हो कि, एक महिला ने महाक्षय पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह गर्भवती हुई तो महाक्षय ने एक दवा देकर उसका गर्भ गिरा दिया. महिला द्वारा महाक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेता की शादी पुलिस जांच की वजह से आगे बढ़ गई. नई दिल्ली की एक अदालत ने सात जुलाई को महाक्षय और उनकी मां योगिता बाली को अग्रिम जमानत दे दी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS और भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mithun Chakraborty, Mahaakshay Chakraborty