मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वह अक्सर अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब मिथुन चक्रवर्ती को अपने चेहरे के रंग की वजह से काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था. दिग्गज अभिनेता हाल ही में टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में पहुंचे. यहां उन्होंने कई बाल कलाकारों की आवाज की तारीफ की. साथ ही मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी करियर के बुरे दिनों को याद किया है.
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि वह अपने चेहरे की रंग की वजह से काफी परेशान रहते थे. इतना ही नहीं यह सब सोचकर वह रात को सोते वक्त काफी रोते थे. मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं कभी नहीं चाहता कि मेरे जिंदगी में जो कुछ हुआ है, उससे कोई और गुजरे. हर किसी ने संघर्ष देखा है और मुश्किल दिनों में संघर्ष किया है, लेकिन मुझे हमेशा मेरी स्किन के रंग के अपमान किया जाता था। ऐसा मेरे साथ कई सालों का तक हुआ था और मैंने ऐसे दिन देखे हैं जब मुझे खाली पेट सोना पड़ता था और मैं सोने के लिए खुद रोता था.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिग्गज अभिनेता ने आगे कहा, वास्तव में, ऐसे भी दिन थे जब मुझे यह सोचना पड़ता था कि मेरा अगला खाना क्या होगा, और मैं कहां सोऊंगा, मैं भी कई दिन फुटपाथ पर सोया हूं. और यही एकमात्र कारण है कि मैं नहीं चाहता कि मेरी बायोपिक कभी बने! मेरी कहानी कभी किसी को प्रेरित नहीं करेगी, यह उन्हें (मानसिक रूप से) तोड़ देगी और लोगों को उनके सपनों को हासिल करने से हतोत्साहित करेगी. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो! अगर मैं कर सकता हूं तो कोई और भी कर सकता है. मैंने इस इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष किया है. मैं महान नहीं हूं क्योंकि मैंने हिट फिल्में दी हैं, क्योंकि मैंने अपने जीवन के सभी दर्द और संघर्षों को पार कर लिया है.' इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने और भी ढेर सारी बातें की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं