विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2023

एक खदान में जिंदगी-मौत से लड़ रहे लोगों की जान बचाएंगे अक्षय कुमार, 'मिशन रानीगंज' का टीजर रिलीज

फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू भी इसकी एक मिसाल है जिसके प्रभावशाली टीज़र ने पूरी इंडस्ट्री और अक्षय कुमार के उत्साही फैन्स के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है.

एक खदान में जिंदगी-मौत से लड़ रहे लोगों की जान बचाएंगे अक्षय कुमार, 'मिशन रानीगंज' का टीजर रिलीज
'मिशन रानीगंज' का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार स्टारर मिशन रानीगंज के पहले मोशन पोस्टर के बाद अब वीरता से भरी इस फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है. वैसे खिलाड़ी कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने रियल लाइफ पर बेस्ड फिल्म और किरदारों को हमेशा तवज्जो दी है और बहुप्रतीक्षित फिल्म, मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू भी इसकी एक मिसाल है जिसके प्रभावशाली टीज़र ने पूरी इंडस्ट्री और अक्षय कुमार के उत्साही फैन्स के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है. 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, यह फिल्म रानीगंज कोलफील्ड में एक असल जीवन की घटना और लेट श्री जसवंत सिंह गिल के साहसिक काम से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के कोल रेस्क्यू मिशन का नेतृत्व किया था. 

फिल्म में अक्षय कुमार द्वारा निभाया गया वीर जसवंत सिंह गिल के किरदार ने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ ग्रस्त कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में अहम भूमिका निभाई, जिसे सभी मुश्किलों के बावजूद दुनिया का सबसे बड़ा और सफल बचाव मिशन माना जाता है. ये बिल्कुल एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं. फिल्म एक ऐसी दिलचस्प, अनकही रियल स्टोरी को दर्शती है जिसा मुमकिन होना बहुत ही मुश्किल था. ऐसे में फिल्म का टीज़र एक रोमांचक यात्रा का वादा करता है, जो रहस्य, साहस और सामने आने वाली कड़ी चुनौतियों पर काबू पाने के दृढ़ संकल्प से भरपूर है. अक्षय कुमार की फिल्में सदियों पुरानी कहावत का सबूत हैं कि 'कभी-कभी वास्तविकता कल्पना से भी परे होती है.'

फिल्म बेहद आशाजनक लग रही है, और टीज़र ने हमें और ज्यादा के लिए उत्सुक किया है. इसी के साथ अक्की भी अपनी बेस्ट शैली में वापस आ गए हैं जिसमें वो हमेशा से हिट साबित हुए हैं. वाशु भगनानी प्रेजेंट्स पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की 'मिशन रानीगंज' जिसे वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित किया गया है. फिल्म टीनू सुरेश देसाई निर्देशित हैं. देश-दुनिया को हिलाकर रख देने वाला ये कोल माइन एक्सीडेंट और जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों से बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mission Raniganj Teaser, Mission RaniganjTeaser Out, Mission Raniganj The Great Bharat Rescue, Film Mission Raniganj The Great Bharat Rescue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com