विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2023

Mission Raniganj Box Office Collection Day 6: एक के साथ एक फ्री ऑफर पर भी नहीं उठ रही मिशन रानीगंज की कमाई, 6 दिन की इतनी कमाई

Mission Raniganj Box Office Collection day 6: अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ एक पर एक फ्री ऑफर मिलने के बावजूद कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही.

Mission Raniganj Box Office Collection Day 6: एक के साथ एक फ्री ऑफर पर भी नहीं उठ रही मिशन रानीगंज की कमाई, 6 दिन की इतनी कमाई
Mission Raniganj Box Office Collection Day 6 फिल्म ने की इतनी कमाई
  • Mission Raniganj Box Office Collection Day 6
  • मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
  • मिशन रानीगंज के साथ मिला ये ऑफर
नई दिल्ली:

Mission Raniganj Box Office Collection day 6: अक्षय कुमार ओएमजी 2 के बाद मिशन रानीगंज लेकर लौटे हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकामयाब नजर आ रही है. इसके बावजूद की फिल्म के साथ एक पर एक फ्री का ऑफर दिया जा रहा है. हालांकि फिल्म की कमाई पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है. तभी तो फिल्म का कलेक्शन बजट का आधा भी कमा पाएगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. जबकि अगर बजट की कमाई हासिल कर ले तो यह किसी हैरानी से कम नहीं होगा. तो आइए आपको बताते हैं छठे दिन फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के अनुसार, मिशन रानीगंज ने छठे दिन यानी बुधवार को केवल 1.30 करोड़ की कमाई की है, जो कि पांच दिनों के मुकाबले कम है. वहीं भारत में फिल्म की कमाई देखें तो यह केवल 16.90 करोड़ छह दिनों में हुई है. वर्ल्डवाइड देखें तो 22 करोड़ की दुनियाभर में कमाई और इंडिया ग्रॉस 18.5 करोड़ हुआ है. जबकि फिल्म का बजट केवल 55 करोड़ है.

मिशन रानीगंज की पांच दिनों की कमाई देखें तो पहले दिन 2.8 करोड़ की ओपनिंग, दूसरे दिन 4.8 करोड़, तीसरे दिन 5 करोड़, चौथे दिन 1.50 करोड़ और पांचवे दिन 1.5 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया था.  

गौरतलब है कि 11 अगस्त को गदर 2 के साथ अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हुई थी, जिसने बजट से ज्यादा कलेक्शन करते हुए दुनियभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. जबकि मिशन रानीगंज अभी बजट का आधा कलेक्शन भी कर पाने में अभी धीमी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mission Raniganj, Mission Raniganj Collection, Mission Raniganj News, Jawan Vs Mission Raniganj, Mission Raniganj Film, Mission Raniganj Box Office, Mission Raniganj Box Office Collection Day 6
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com