विज्ञापन

बचपन में खतरनाक खिलौनों से खेलते थे मिर्जापुर के कालीन भैया, जेब में रखकर घूमते थे सांप!

पंकज त्रिपाठी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए गांव के अपने दिनों को याद किया और साथ ही साथ ये भी बताया कि कैसे लड़कियों में मशहूर होने के लिए वे साइकिल के करतब सीखा करते थे.

बचपन में खतरनाक खिलौनों से खेलते थे मिर्जापुर के कालीन भैया, जेब में रखकर घूमते थे सांप!
पंकज त्रिपाठी बचपन में सांप से खेलते थे!
Social Media
नई दिल्ली:

पंकज त्रिपाठी बड़े ही देसी टाइप के एक्टर नजर आते हैं. असल जिंदगी में तो वे मिट्टी से जुड़े शख्स हैं ही लेकिन पर्दे पर भी उन्होंने कुछ इस तरह के किरदार निभाए हैं कि उन्हें देखकर हमेशा वही ठेठ देसी अंदाज दिमाग में आता है. खैर पर्दे पर तो वे काली भैया भी बने हैं लेकिन असल जिंदगी में भी उनका रौला कुछ कम नहीं. वह कुछ इस तरह के इंसान हैं कि बचपन में सांपों से खेला करते थे. पकंज के बारे में ये खुलासा एक मीडिया चैनल के साथ हुई खास बातचीत में हुआ था. दरअसल पंकज 'आप की अदालत' शो पर मेहमान बनकर पहुंचे थे. यहां उनसे सवाल किया गया, आपके गांव वालों ने बताया कि आप बचपन से ही शरारती थे. जेब में सांप रख के ले जाते थे. लोगों को डराते थे. सांप की रस्सी बना के घुमाते थे. क्या यह दावे सच हैं?

इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, हां हां सच है और सच इस कारण से है कि गांव में उतने खिलौने थे नहीं. टीवी रेडियो था नहीं तो हम सांप बिच्छू से ही खेलेंगे ना. खेलने के चांद तारे थे तितलियां थी सांप थे बिच्छू थे गली मोहल्ले के कुत्ते थे इन्हीं के साथ खेलते थे. इस पर एंकर ने सवाल किया तो साइकिल पे सांप लपेट के ले आते थे. इस पर पंकज ने कहा, वो एक बार दुर्घटना गलती से हो गई थी. दुर्घटना गलती से हो जाए तो गांव वाले उसे बढ़ा चढ़ा कर बोलते हैं कि मैंने बहादुरी का काम किया है. पेड़ से गिर गए और चोट लग गई तो बोले कि कूदे थे हम. असल में हम गिरे थे तो इस तरह की बातें खूब बनती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

लड़कियों में मशहूर होने के लिए दिखाते थे साइकिल के करतब

पंकज त्रिपाठी से जब पूछा गया कि क्या वह साइकिल के करतब दिखाते थे तो उन्होंने कहा हां साइकिल के करतब दिखाता क्योंकि हमारे यहां एक लड़का था जो ऐसा करता था और वह लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर था. ये करीब सातवीं-आठवीं की बात है. स्कूल में एक प्रतियोगिता होती थी स्लो साइकिल की जो धीरे साइकिल चलाएगा वो जीतेगा. जो स्लो साइकिल रेस का विनर था वह बहुत पॉपुलर था तो हम भी सीखने लगे कि अगले साल हम भी विनर बनेंगे.

ये Video भी देखें: मिर्जापुर के ट्रेलर लॉन्च में गुड्डू भैया का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Tripathi, Mirzapur, Snake, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com