विज्ञापन

मिर्जापुर के भौकाल पर रवि किशन ने गोरखपुर से दिया बड़ा अपडेट, बोले- कालीन भैया का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे एक्टर रवि किशन ने गोरखपुर से फिल्म का खास अपडेट शेयर करते हुए फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.

मिर्जापुर के भौकाल पर रवि किशन ने गोरखपुर से दिया बड़ा अपडेट, बोले- कालीन भैया का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार
Mirzapur The Movie
imdb

Mirzapur Movie Update: ओटीटी पर लगातार तीन सीजन से दर्शकों के दिल पर राज कही क्राइम-ड्रामा फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब सीधे बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 4 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसे लेकर फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है. दर्शक एक बार फिर से कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू समेत सभी फिल्म के किरदारों की रंगबाजी देखने का इंतजार कर रहे है. जिसके लिए मूवी की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है. 

मिर्जापुर मूवी को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

वहीं अब मूवी को लेकर भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मूवी के सेट से इसका ताजा अपडेट शेयर किया है. एक्टर खुद फिल्म में बब्बन बाबूआ का किरदार निभा रहे है जो एक नैगेटिव रोल है. उन्होंने फिल्म को लेकर बताया कि मिर्जापुर मूवी का बज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. रवि किशन ने कहा, “मैं गोरखपुर से सीधे गरमा-गरम रिपोर्ट लेकर आ रहा हूं. फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग 4 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मिर्जापुर में रवि किशन का किरदार

रवि किशन 'मिर्जापुर: द मूवी' में बब्बन बबुआ (या बब्बन यादव) का लीड नेगेटिव रोल निभा रहे हैं. अपने किरदार को एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में यह  "रसीला आदमी और खतरनाक प्रेमी" बताया है. फिल्म में उनकी नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है, जिसके लिए वह कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और अन्य दुश्मनों से भिड़ते नजर आएंगे. उनका यह किरदार राजस्थान के रेगिस्तानी परिवेश से जुड़ा हुआ है और फिल्म में उनकी धमाकेदार डायलॉगबाजी व टशन देखने को मिलेगी.

यहां देखें मिर्जापुर दा मूवी का ट्रेलर

4 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म मिर्जापुर को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के जरिए प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. फिल्म उस कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसने 2018 में दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. बड़े पर्दे के लिए खास तौर पर तैयार की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान समेत शानदार स्टारकास्ट नजर आएगी.

वहीं, फिल्म में फैंस के पसंदीदा किरदारों की भी वापसी होगी, जिसमें दिव्येंदु का मुन्ना भैया, कुलभूषण खरबंदा का सत्यानंद त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर की स्वीटी गुप्ता शामिल हैं. अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) 4 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आपके लिए और भी

कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी' में दिखेगी अनकही कहानी, डायरेक्टर ने बताया वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Pankaj Tripathi, Kaleen Bhaiya, Ali Fazal, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com