विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर 81 साल की मां से करवाए 15 पुश अप्स, बार-बार देखा जा रहा Video

मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने अपनी 81साल की मां से 15 पुश अप्स करवाए हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर 81 साल की मां से करवाए 15 पुश अप्स, बार-बार देखा जा रहा Video
मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने फिटनेस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करते रहते हैं. इस काम में पत्नी अंकिता कोनवार और उनकी मम्मी बखूबी उनका साथ देती हैं. मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने इस बार अपनी मम्मी के बर्थडे पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी 81 साल की मम्मी को पुश अप्स मारने पर मजबूर कर दिया. इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा: " 3 जुलाई 2020. लॉकडाउन में जन्मदिन के साथ 81 अद्भुत वर्ष मनाए गए. 15 पुश अप्स के साथ पार्टी और गुड़ वनीला बादाम केक, जिसे अंकिता ने बनाया है. हैपी बर्थडे आई. हमेशा मुस्कुराते रहिए." मिलिंद सोमन ने इस तरह अपनी मां से उनके बर्थडे पर 15 पुश अप्स करवाए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

बता दें कि मिलिंद सोमन (Milind Soman) टॉप मॉडल में से एक हैं, अपनी फिटनेस के लिए वह खूब जाने जाते हैं. इन दिनों वह क्वारंटीन में रहते हुए भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. लॉकडाउन के बाद भी मिलिंद सोमन अपने फैंस से जुड़ना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं. मिलिंद सोमन फिटनेस की रेस में हमेशा आगे रहते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मम्मी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह उनके साथ रस्सी कूदते नजर आ रहे थे. इसके अलावा मिलिंद सोमन ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ छत पर मदर्स डे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milind Soman, Milind Soman Mother, Milind Soman 81 Years Mother, Milind Soman Mother Birthday, Milind Soman Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com