नेटफ्लिक्स फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' रिलीज हो चुकी है और फिल्म में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी लीड रोल में हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है विवेक सोनी ने. 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' की कहानी सान्या और अभिमन्यु की है. सान्या यानी मीनाक्षी तेज तर्रार हैं जबकि अभिमन्यु बहुत ही सीधे-सादे हैं. दोनों मिलते हैं. शादी होती है और फिर जॉब की वजह से पूरी जिंदगी बदल जाती है. रिश्ते में नौकरी की वजह से दूरियां आ जाती है और फिर शुरू होती है मजेदार जद्दोजहद. इस तरह विवेक सोनी ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर एक बहुत ही मजेदार कहानी बुनी है, और वह भी काफी सधे हुए अंदाज में. हालांकि फिल्म की लंबाई को थोड़ा कम किया जा सकता था. जिससे फिल्म थोड़ी खींची हुई लगती है.
ऐसे समय में जब कोरोना वायरस की वजह से दूरियां बढ़ी हैं और रिश्तों में कई तरह के बदलाव आए हैं, ऐसे दौर में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर बनाई गई 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' काफी मजेदार और असरदार है. फिल्म में अरेंज मैरिज का एंगल भी है. इस तह विवेक सोनी ने अच्छा डायरेक्शन किया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
सान्या और अभिमन्यु ने भी अपने किरदारों को अच्छे से निभाया है और इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने में मजा आता है. इस तरह नेटफ्लिक्स फिल्म आधुनिक दौर की लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की दास्तान को मजबूती के साथ पेश करती है. 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में विषय आधारित फिल्म और कॉमेडी का अच्छा कॉकटेल है. अगर वीकेंड पर कुछ हटकर और ठहरी हुई फिल्म देखने को इरादा है, 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' को देखा जा सकता है.
रेटिंग: 3/5 स्टार
डायरेक्टर: विवेक सोनी
कलाकार: सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दास
मीनाक्षी सुंदरेश्वर की टीम से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं