विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2024

मन्नारा चोपड़ा के साथ परिणीति चोपड़ा को कभी देखा है? अब केक खिलाते वायरल हो रही अनदेखी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मन्नारा चोपड़ा के साथ परिणीति चोपड़ा को कभी देखा है? अब केक खिलाते वायरल हो रही अनदेखी तस्वीर
परिणीति चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा की अनदेखी फोटो वायरल
नई दिल्ली:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा इन दिनों बिग बॉस 17 के बाद से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, शो में वह अपनी बहनों के बारे में बात करने से बचती नजर आई थीं, जिसके बाद एक कंटेस्टेंट उन्हें परिणीति चोपड़ा के नाम से चिढ़ाया था. वहीं इसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं. इसके बाद उन्हें बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ तो देखा गया. लेकिन परिणीति चोपड़ा के साथ वह कभी स्पॉट नहीं हुई है. लेकिन अब दोनों एक्ट्रेसेस की एक बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं औऱ कह रहे हैं कि अब वह साथ में क्यों नहीं नजर आतीं. 

सामने आई तस्वीर एक बर्थडे पार्टी की लग रही है, जिसमें मन्नारा कजिन परिणीति चोपड़ा को केक खिलाते हुए दिख रही हैं. वहीं बैकग्राउंड में एक्ट्रेस की मम्मी और बहन नजर आ रही हैं. फोटो में मन्नारा ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में शॉर्ट हेयर में दिख रही हैं. जबकि परिणीति बालों में बैंड लगाए वाइट फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं.

इस फोटो को शेयर करते ही फैंस ने हार्ट इमोजी और स्माइली से रिएक्शन दिया है. वहीं फैंस दोनों की बचपन की फोटो को देख खुद पहचान गए हैं और उनका नाम बताते हुए दिख रहे हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं थीं. मन्नारा की बात करें तो वह इन दिनों म्यूजिक वीडियो के कारण चर्चा में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mannara Chopra, Parineeti Chopra, Priyanka Chopra, Parineeti Chopra Photo, Parineeti Chopra Childhood Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com