विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस की इस कदर थी दीवानगी, बीवियों से दुश्मनी लेने को तैयार थे पति- वीडियो में जानें अनकही बातें

'राम तेरी गंगा मैली' हो गई बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक है. फिल्म में अभिनेत्री मंदाकिनी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. 'राम तेरी गंगा मैली' साल 1985 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस की इस कदर थी दीवानगी, बीवियों से दुश्मनी लेने को तैयार थे पति- वीडियो में जानें अनकही बातें
'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस की इस कदर थी दीवानगी
नई दिल्ली:

'राम तेरी गंगा मैली' हो गई बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक है. फिल्म में अभिनेत्री मंदाकिनी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. 'राम तेरी गंगा मैली' साल 1985 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में मंदाकिनी के साथ राजीव कपूर, दिव्या राणा, कुलभूषण खरबंदा और रजा मुराद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थीं. 'राम तेरी गंगा मैली' का निर्देशन राज कपूर ने किया था. यह फिल्म न केवल अपने साल की हिट साबित हुई बल्कि मंदाकिनी रातों-रात बॉलीवुड की संसेशन एक्ट्रेस बना दिया था. 

'राम तेरी गंगा मैली' के बाद लोगों के बीच मंदाकिनी की दीवानगी बढ़ती चली गई. उस वक्त एक्ट्रेस की दीवानगी ऐसी हो गई थी कि लोग अपनी बीवियों से दुश्मनी लेने तक को तैयार हो गए थे. जी हां, इस बात का खुलासा अब हुआ है. हाल ही में मंदाकिनी कॉमेडियन कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो में पहुंची. इस दौरान कॉमेडियन ने अभिनेत्री की दीवानगी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया. जिससे जानने के बाद खुद मंदाकिनी भी शरमा गईं. 

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदाकिनी का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कपिल शर्मा कहते हैं, वैसे मंदाकिनी जी के बारे में सब जानते हैं कि जब उनकी पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली आई थी तो हर कोई इनका दीवाना हो गया था. शादीशुदा आदमी बीवी के डर से पोस्टर घर में नहीं लगाते थे. अपनी बीवी की फोटो की पीछे इनकी फोटो लगाते थे. इसके अलावा उन्होंने और भी ढेर सारी बातें की. 

कान्स एक्सक्लूसिव: एक्टर विजय वर्मा बोले, "निर्देशक मुझसे ज्यादा मुझमें ढूंढते हैं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Teri Ganga Maili, Ram Teri Ganga Maili Actress Mandakini, Mandakini In Ram Teri Ganga Maili, Mandakini, Mandakini Scenes In Ram Teri Ganga Maili
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com