विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2019

शाहरुख खान के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट, लिखा- मेरे चार्मिंग ब्रदर, हमें गर्व है कि...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन के इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट, लिखा- मेरे चार्मिंग ब्रदर, हमें गर्व है कि...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने किया ट्वीट
  • शाहरुख खान के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने दी शाहरुख खान को बधाई
  • ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना भाई
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आज 54वां जन्मदिन है. किंग खान के जन्मदिन पर उन्हें चारों तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. लेकिन उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट के जरिए उन्होंने शाहरुख को ढेर सारी बधाई दी है, साथ ही उन्हें अपना 'चार्मिंग भाई' भी बताया है. ममता बनर्जी ने शाहरुख खान के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह किंग खान को राखी बांधती नजर आ रही हैं. 

शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- 'डर' और 'बाजीगर' से फैन था और अब...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बधाई देते हुए ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने बताया कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एम्बैस्डर हैं. ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा, "जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, शाहरुख. मैं अपने प्यारे भाई के स्वास्थ्य और जीवन में उनकी सफलता की प्रार्थना करती हूं. आपको पश्चिम बंगाल के ब्रांड एम्बैसडर के रूप में पाकर हमें गर्व है. अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहिए. कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में आपसे भेंट होगी." ममता बनर्जी का यह ट्वीट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

Viral Video: मनीष पॉल काजोल के साथ कर रहे थे फ्लर्ट, तो अजय देवगन ने निकाल ली बंदूक और फिर...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं. उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई थी. इसके अलावा ट्विटर पर भी हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो किंग खान आखिरी बार जीरो में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही थी. लेकिन आज भी फैंस को शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार है.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday Special, Shah Rukh Khan Birthday Wishes, Mamta Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com