विज्ञापन

मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं टॉम क्रूज! एक्ट्रेस का दावा- मोबाइल फोन होता तो वीडियो दिखाती उसके

मल्लिका शेरावत बहुत जल्द द ट्रेटर्स के सीजन 2 में आ रही हैं. इसी शो में मल्लिका की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे टॉम क्रूज को लेकर दावे करती दिख रही हैं.

मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं टॉम क्रूज! एक्ट्रेस का दावा- मोबाइल फोन होता तो वीडियो दिखाती उसके
मलाइका अरोड़ा ने टॉम क्रूज को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत चर्चित रियलिटी शो में 'द ट्रेटर्स 2' आने वाली हैं. 13 अगस्त को शो के प्रीमियर से पहले, शो का एक क्लिप ऑनलाइन सामने आया है जिसमें मल्लिका कंटेस्टेंट्स से हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे करती नजर आ रही हैं. मल्लिका ने दावा किया कि टॉम क्रूज को उन पर क्रश है. मल्लिका की ये बात ही कुछ ऐसी थी कि बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

टॉम क्रूज का मल्लिका शेरावत पर क्रश है?

क्लिप में कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ, जिन्हें 'कुल्लू' के नाम से भी जाना जाता है वह मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या हर किसी को बस उन पर ही क्रश होता है. मल्लिका कहती हैं, "सबको मुझ पर ही क्रश होता है. आजकल टॉम क्रूज को भी है. मैं झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरे पास फोन होता तो मैं उनके वीडियो दिखाती."

कुल्लू और अभिषेक मल्हान पूछते हैं, "वह किस तरह के वीडियो भेज रहे हैं? क्या वह स्नैप्स भेज रहे हैं?" मल्लिका जवाब देती हैं, "नहीं, जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे तब के वीडियो. वह बहुत शानदार हैं."

जैसे ही क्लिप ऑनलाइन सामने आई, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "यह सुनने में मजेदार लगता है, लेकिन वह सच कह रही हैं." एक और यूजर ने कमेंट किया, "हाहाहा. क्या मजाक है." तीसरे कमेंट में लिखा था, "उन्हें उर्वशी रौतेला सिंड्रोम हो गया है." एक और फैन ने लिखा, "मैं उनकी बात पर यकीन कर सकता हूं, वह असली हैं."

इससे पहले, 'टाइम्स एंटरटेनमेंट' के साथ एक इंटरव्यू में मल्लिका ने 'द ट्रेटर्स' को लेकर अपनी घबराहट के बारे में बताया और कहा, "शुरू में, मैं 'ट्रेटर्स' को लेकर बहुत घबराई हुई थी. मैं कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहती थी. एक एक्टर के तौर पर इसने मुझे एक्साइट नहीं किया. लेकिन फिर अंकिता (एंथनी, मैनेजर) ने मुझे मनाया. उन्होंने कहा, 'बस इसे देखो. सीजन वन देखने के बाद, अगर तुम्हें यह पसंद नहीं आया, तो हम मना कर देंगे लेकिन बिना देखे ना मत कहो.' मैंने इसे देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया."

क्या है 'द ट्रेटर्स 2'?

'द ट्रेटर्स' में कंटेस्टेंट्स एक साथ रहते हैं और उन्हें चुपके से 'ट्रेटर्स' (धोखेबाज) और 'इनोसेंट्स' (बेगुनाह) में बांटा जाता है. 'द ट्रेटर्स' में ट्रेटर्स को अपनी पहचान छिपाते हुए दूसरे कंटेस्टेंट्स को गेम से बाहर करना होता है, जबकि इनोसेंट लोग अपनी चालों, धोखे और गठजोड़ के जरिए उनकी पहचान का पता लगाने की कोशिश करते हैं. इस शो में दिमागी खेल, धोखे और मुश्किल टास्क शामिल हैं. पहले सीजन की विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर थीं.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: द मूवी के सबसे महंगे सितारे निकले कालीन भैया, करोड़ों में मिली फीस, अली फजल भी रह गए पीछे

करण जौहर बतौर होस्ट एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. दूसरे सीजन में 21 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे जो धोखे, रणनीति और गठजोड़ के खेल में हिस्सा लेंगे. कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शाहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थराना, सौंदस मौफकिर और रैपर इक्का शामिल हैं. यह शो 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallika Sherawat Songs, Mallika Sherawat Age, The Traitors 2, Karan Johar, Tom Crusie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com