शाहरुख खान इन दिनों हर ओर छाए हुए हैं. कभी वह एसआरके प्लस का ऐड करते नजर आते हैं तो कभी वह पठान का टीजर शेयर कर देते हैं. यही नहीं, उनका पठान लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एसआरके ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह सिक्स पैक ऐब्स के साथ नजर आ रहे थे. इस फोटो को खूब पसंद किया गया और इस पर फैन्स के खूब कमेंट्स भी आए. अब मलाइका अरोड़ा ने भी इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और कमेंट किया है.
मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'उफ्फ, एटरनल फैन गर्ल...' इस तरह उन्होंने खुद को शाहरुख खान की फैन बताया है और फोटो शेयर की है. शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं. पठान वह दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन अंदाज में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें जॉन अब्राहम भी नजर आए थे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान नजर आएंगे. फिल्म का एक टीजर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मुझे पता है कि देर हो चुकी है...लेकिन तारीख याद रखना...पठान का समय अब शुरू होता है...25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. #YRF50 के साथ #पठान का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं