विज्ञापन
This Article is From May 26, 2022

मलाइका ने करण जौहर की पार्टी में पहनी पैरेट ग्रीन कलर की चमकीली ड्रेस तो फैंस के आए फनी रिएक्शन

करण जौहर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं. वह इस मौके पर मैचिंग आईलेट शॉर्ट्स के साथ साटन ग्रीन ओवरसाइज़्ड डबल ब्रेस्टेड ब्लेज़र में पहुंचीं. उन्होंने इसके साथ साटन ब्रालेट में अपनी गिरती हुई नेकलाइन को भी फ्लॉन्ट किया.

मलाइका ने करण जौहर की पार्टी में पहनी पैरेट ग्रीन कलर की चमकीली ड्रेस तो फैंस के आए फनी रिएक्शन
मलाइका ने करण की पार्टी में पहनी पैरेट ग्रीन कलर की ड्रेस
नई दिल्ली:

करण जौहर का बर्थडे बैश बुधवार रात को रखा गया था और इसमें बॉलीवुड के सेलेब्स शामिल हुए. स्टार-स्टडेड बैश की मेजबानी फिल्म निर्माता ने मुंबई में की थी, जिसमें रेड कार्पेट एंट्री और ब्लिंग थीम थी. पार्टी में शामिल होने वाले बॉलीवुड सेलेब्स में मलाइका अरोड़ा भी थीं, जो मैचिंग आईलेट शॉर्ट्स के साथ साटन ग्रीन ओवरसाइज़्ड डबल ब्रेस्टेड ब्लेज़र में पहुंचीं. उन्होंने इसके साथ साटन ब्रालेट में अपनी गिरती हुई नेकलाइन को भी फ्लॉन्ट किया, जिसमें उनका एब्स फ्लॉन्ट हो रहा था. 

बर्थडे पार्टी के लिए मलाइका अरोड़ा ने एलेक्स पेरी के स्प्रिंग समर 2022 कलेक्शन को चुना था, वहीं वर्साचे के हॉट पिंक सैंडल इसके साथ  पेयर किया था. हालांकि, मलाइका अरोड़ा का लुक नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया, क्योंकि उन्होंने उन्हें 'खराब फैशन चॉइस' के लिए कॉमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, 'तोते की तरह क्यों दिख रही हो? " कुछ अच्छा पहन लेती. 

एक फैन ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी. एक यूजर ने लिखा, उर्फी, इज दिस यू?  उर्फी जावेद अपने अजीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर इंटरनेट पर ट्रोल हो जाती हैं. हालांकि मलाइका अरोड़ा स्टाइल आइकॉन हैं और वह फैशनेबल आउटफिट के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कभी कभार उनकी ड्रेसिंग और फैशन फैंस को पसंद नहीं आता. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में नजर आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो, कॉफ़ी विद करण के सातवें सीज़न में दिखेंगे.  
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Outfits, Malaika Arora Party, Malaika Arora Photos, Malaika Arora Pics, Malaika Arora Style, Malaika Arora Trolled, Malaika Arora Viral Video, Malaika Arora  Age, Karan Johar, Karan Johar Party, Karan Johar Birthday Bash, Karan Johar Birthday Party, Karan Johar Birthday Party Pics, Malaika Arora Parrot Green Color Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com