विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2020

मलाइका अरोड़ा ने खोला अपनी फिटनेस का राज, Video शेयर कर दिए टिप्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मलाइका अरोड़ा ने खोला अपनी फिटनेस का राज, Video शेयर कर दिए टिप्स
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने इवेंट्स या फिटनेस वीडियो सोशल मीडिय पर शेयर करती हैं. एक बार फिर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Video) ने अपना वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. मलाइक अरोड़ा इस वीडियो में अपने डाइट के बारे में बता रही हैं. हमेशा की तरह मलाइक अरोड़ा ने इस बार भी फैन्स को यह सलाह दी है कि वो खुद को कैसे फिट रख सकते हैं. उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

सलमान खान से बहस कर बैठीं शहनाज, बोलीं-आपकी बात नहीं मानूंगी, फिर भाईजान ने यूं लगाई क्लास- देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस वीडियो को उन्होंने कुछ घंटे पहले ही शेयर किया था और इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले उन्होंने एक फोटोशूट कराया था, जो खूब सुर्खियों में रहा था. उस फोटोशूट में मलाइका अरोड़ा शिमरी ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहनी हुई थी, जिसमें उनका लुक लाजवाब लग रहा था. 

अजय देवगन ने JNU मामले पर तोड़ी चुप्पी, Tweet कर कही यह बात...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों एमटीवी पर आने वाले शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' (Supermodel Of The Year) जज कर रही हैं. इस शो में भी मलाइका का अंदाज देखने लायक होता है. शो से इतर मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है. मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह और अर्जुन कपूर शादी करते हैं तो वह इस बारे में लोगों को बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Gym Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com