विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

17 सालों में जरा भी नहीं बदली हैं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें देख कहेंगे कि फैशन दीवा के लिए थम गई है घड़ी

अगर आप यकीन न कर सके तो मलाइका अरोड़ा की एक पुरानी पिक देख सकते हैं. जिसे देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स भी बार बार यही कह रहे हैं कि मलाइका अरोरा बिलकुल नहीं बदलीं.

17 सालों में जरा भी नहीं बदली हैं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें देख कहेंगे कि फैशन दीवा के लिए थम गई है घड़ी
मलाइका अरोड़ा की पुरानी तस्वीरें देख फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस बड़ी-बड़ी स्टाइलिश हीरोइन्स पर भारी पड़ता है. कहने को तो मलाइका अरोड़ा 40 पार कर चुकी हैं लेकिन उनकी स्टाइल, उनकी फिटनेस और लचक अब भी किसी यंग हीरोइन से कम नहीं है. मलाइका अरोड़ा अपनी यंग एज में जितनी खूबसूरत लगती थीं उतनी ही सुंदर आज भी लगती हैं. अगर आप यकीन न कर सके तो मलाइका अरोड़ा की एक पुरानी पिक देख सकते हैं. जिसे देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स भी बार बार यही कह रहे हैं कि मलाइका अरोरा बिलकुल नहीं बदलीं हैं.

ऐसी है थ्रोबैक फोटो

मलाइका अरोरा की एक फोटो उन्होंने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. जिसमें वो उनकी बहन अमृता अरोड़ा साथ नजर आ रही हैं. एक बार फिर वायरल हो रही इस पिक में दोनों बहनें बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. खासतौर से मलाइका अरोरा जिनकी फिटनेस का उस वक्त भी कोई जवाब नहीं था. अपने बालों को पीछे बांधी मलाइका अरोरा इस पिक में एक शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई दिख रही हैं. बैक लेस और शॉर्ट ड्रेस में उनकी टोन्ड बॉडी साफ नजर आ रही है. उनकी इस तस्वीर से साफ है कि सालों पहले मलाइका अरोरा जितनी फिट और स्टाइलिश थीं आज शायद उससे भी ज्यादा फिट और अट्रैक्टिव हो चुकी हैं.

यूजर्स ने लुटाया प्यार

मलाइका अरोड़ा की इस पुरानी फोटो पर यूजर्स भी भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आप आज भी बिलकुल वैसे ही नजर आती हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि मुझे आप बहुत पसंद हैं, आप एक नेचुरल ब्यूटी हैं. एक यूजर ने लिखा कि सीता और गीता जैसी हैं मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा. एक यूजर ने लिखा है कि आपकी खूबसूरती किसी जादू से कम नहीं है. समय आप दोनों के लिए बिलकुल नहीं बदला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Throwback Pic, Malaika Arora, मलाइका अरोड़ा, Malaika Arora Old Pics, Malaika Arora Fashion, Malaika Arora Pics, Malaika Arora With Amrita Arora, Malaika Arora Old Look, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com