विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2021

मलाइका अरोड़ा ने गाड़ी से उतरते ही चली अजीबोगरीब चाल, फैन ने कहा- डॉनल्ड डक याद आ गया...

मलाइका अरोड़ा वैसे तो बहुत ही ग्लैमरस दिख रही हैं, लेकिन वे पैपराजी को हाय बोलने के बाद जिस तरह से चल रही हैं, उसे देख लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

मलाइका अरोड़ा ने गाड़ी से उतरते ही चली अजीबोगरीब चाल, फैन ने कहा- डॉनल्ड डक याद आ गया...
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और जिनके बारे में जानने को फैन्स एक्साटेड रहते हैं. मलाइका की फिटनेस के भी खूब दीवाने हैं. वे अक्सर जिम के बाहर पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट होती हैं. मलाइका का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी गाड़ी से निकलकर पैपराजी को हाय कर रही हैं. वीडियो में मलाइका हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कुछ लोग ट्रोल करने में लगे हुए हैं.

बता दें, इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. मलाइका वैसे तो बहुत ही ग्लैमरस दिख रही हैं, लेकिन वे पैपराजी को हाय बोलने के बाद जिस तरह से चल रही हैं, उसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब मलाइका अपनी चाल को लेकर ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस कई बार अपनी वॉक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं. इस वीडियो को अब तक 41 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं, जिस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये ऐसे क्यों चल रही है'. तो एक ने लिखा है, ‘ये कैमरा देखकर ऐसे क्यों चलने लगती है'. तो एक अन्य ने लिखा है, ‘इसकी चाल देखकर डॉनल्ड डक याद आ गया'. गौरतलब है कि मलाइका इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है.

ये भी देखें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Funny Walk Video, Malaika Arora Strange Walk Video, Malaika Arora Gym Video, Malaika Arora Fitness Video, Malaika Arora Latest Video, Malaika Arora Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com