- मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा के लिए शेयर की पोस्ट
- एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे कभी भाई की कमी महसूस नहीं होने दी
- मलाइका अरोड़ा की अमृता अरोड़ा के लिए पोस्ट हुई वायरल
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार देशभर पर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है. राखी (Rakhi 2020) का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, बेइंतहां प्यार, त्याग और समर्पण को दिखाता है. इस खास मौके पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन ने उन्हें कभी भी भाई की कमी महसूस नहीं होने दी. इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम एक-दूसरे के लिए सबकुछ हैं और इसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तुम ही हो बंधू, सखा तुम ही'. यह केवल एक प्रार्थना या एक गाना नहीं है. यह वह है, जो हमारे रिश्ते को बयां करती है. तुम केवल मेरी छोटी बहन नहीं हो, मेरी बेस्ट फ्रेंड हो. एक बड़ी बहन भी हो, जब मैं छोटे बच्चे की तरह महसूस करती हूं. मेरे लिए एक साउंडिंग बोर्ड हो और एक भाई भी, जिससे मुझे कभी भी कमी महसूस नहीं हुई. हम एक-दूसरे के लिए सबकुछ हैं और हमारा रिश्ता बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे. आपको रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं. यहां कई रोल हैं जो आपने मेरी जिंदगी में निभाए हैं. एक बहन, एक भाई, एक दोस्त और कई सारे."
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के लिए आगे लिखा, "चाहे यह एक-दूसरे का साथ देने वाली बहनों का रिश्ता हो या फिर एक-दूसरे की रक्षा करने वाला ब्रो कोड हो, हमने ये सभी निभाए हैं. पूरी दुनिया हमारे खिलाफ हो सकती है लेकिन मैं तब भी आपको अपने पक्ष में रखने में कामयाब हो सकती हूं. आप मेरी बहन हो, जिसे हमेशा मेरा साथ मिला है और एक भाई हो जो हर कीमत पर मेरी रक्षा करेगी. इस रक्षाबंधन पर मेरी जिंदगी में इतने रोल अदा करने के लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं, एक बहन, एक भाई, एक दोस्त और भी बहुत कुछ."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं