विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

मलाइका अरोड़ा सुबह उठते ही लेने लगीं सेल्फी, तो फराह खान ने यूं किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है. इस तस्वीर पर फराह खान (Farah Khan) का कमेंट सबका खूब ध्यान खींच रहा है.

मलाइका अरोड़ा सुबह उठते ही लेने लगीं सेल्फी, तो फराह खान ने यूं किया रिएक्ट
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शेयर की फोटो
  • मलाइका अरोड़ा ने ली सेल्फी
  • फैन्स के साथ फोटो की शेयर
  • फराह खान ने यूं किया रिएक्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, खूब वायरल होते हैं. मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया है. अपने स्टाइल के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी फेमस हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर सूरज की रोशन पड़ती नजर आ रही है. तस्वीर में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं.

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सुबह मेरी थैंग है." एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर यूं तो फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं, हालांकि, तस्वीर पर फराह खान (Farah Khan) का कमेंट सबका खूब ध्यान खींच रहा है. मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, मेरी गोल्डन गर्ल." एक्ट्रेस का यह फोटो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के 47वें जन्मदिन पर उन्हें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से लेकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) तक कई सितारों ने बधाइयां दीं. मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस शो में बतौर जज भूमिका अदा कर रही हैं. इससे पहले वह इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज कर चुकी हैं. मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इसके साथ वह अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Photo, Malaika Arora Sun Kissed Photo, Malaika Arora Photo Viral, Farah Khan Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height