विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2020

मलाइका अरोड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के गाने 'राम चाहे लीला' पर किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम

मलाइका (Malaika Arora) का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के गाने 'राम चाहे लीला' (Ram Chahe Leela) सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के गाने 'राम चाहे लीला' पर किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 'राम चाहे लीला' (Ram Chahe Leela) सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • मलाइका अरोड़ा ने 'राम चाहे लीला' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस और अंदाज ने जीता फैंस का दिल
  • मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने अंदाज और अपने काम से फिल्मी दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है. मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिना जाता है. एक्ट्रेस अपने स्टाइल के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उनके एक डांस वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर धमाल ही मचाकर रख दिया है. दरअसल, मलाइका का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के गाने 'राम चाहे लीला' (Ram Chahe Leela) सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के प्रियंका चोपड़ा के गाने पर इस डांस को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच से जुड़ा है, जहां वह कंटेस्टेंट के साथ राम चाहे लीला सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. मलाइका के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनका अंदाज और एक्सप्रेशन भी देखने लायक है. इससे इतर मलाइका का लुक भी ब्लैक ड्रेस में काफी जबरदस्त लग रहा है. उनका डांस देख टैरेंस लेविस भी उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं. 

बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाई गई हैं. हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है. इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह डॉक्टर के निर्देशानुसार घर पर ही क्वारंटीन हैं और सभी निर्देशों का भी पालन कर रही हैं. इसके साथ ही मलाइका ने पोस्ट में फैंस से भी सुरक्षित रहने का आग्रह किया है, साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा है. बता दें कि मलाइका अरोड़ा से पहले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Dance Video, Malaika Arora Dance On Priyanka Chopra Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com