विज्ञापन

76 साल की उम्र में भी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे नसीरुद्दीन शाह, बताया क्यों नहीं लेते लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

76 साल की उम्र में भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे नसीरुद्दीन शाह ने बताया किस वजह से नहीं ले रहे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड.

76 साल की उम्र में भी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे नसीरुद्दीन शाह, बताया क्यों नहीं लेते लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
किस वजह से लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स स्वीकार करने से बचते हैं नसीरुद्दीन शाह
नई दिल्ली:

नसीरूद्दीन शाह की उम्र 76 साल है, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मे दी हैं. उनकी एक्टिंग और डॉयलाग डिलिवरी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. हाल ही में आई उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में उन्होंने काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन इसी के साथ उनको लेकर एक खबर ने उनको सुर्खियों मे बनाया कि वो थी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था. जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है. 

लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स क्यों नहीं ले रहे नसीरुद्दीन शाह?

'मैं वापस आऊंगा' की सफलता के बाद उसकी एक सक्सेस पार्टी में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म की सक्सेस और अपने फिल्मी करियर की बात की. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हे कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स देने की बात की गई, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड को वेने का मलतब होता है कि आपका काम पूरा हो गया है. लेकिन फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नही है. इसीलिए मैं ये अवॉर्ड्स स्वीकार नहीं करता. मुझे नहीं लगता है कि अभी मेरा काम पूरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने दिलीप कुमार की घर लौटने की नसीहत को किया था नजरअंदज, 7.50 रुपए में काम कर बदली अपनी किस्मत

मैं वापस आऊंगा बनी सुपरहिट फिल्म

हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सक्सेस पार्टी रखी गई. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 50 दिन होने और थिएटर में 50 दिन पूरे होने की खुशी में इस पार्टी का आयोजन हुआ. दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर यह रोमांटिक फिल्म, कई सालों बाद इम्तियाज की बॉक्स-ऑफिस पर सफल फिल्म रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नसीरूद्दीन शाह ने भी फिल्म के लिए दर्शकों के प्यार का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताया कि वो इस फिल्म का हिस्सा बने. 

अमेजन MX प्लेयर के शो में भी किया काम 

नसीरूद्दीन शाह ने अमेजन MX प्लेयर के शो मेड इन इंडिया में भी लीड रोल प्ले किया था, जिसके लिए उनको काफी सराहा गया. इस शो में उन्होंने जेआरडी टाटा का रोल प्ले किया था. इसके बाद तो साफ है कि उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Naseruddin Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com