विज्ञापन

कैसा है भाई? कहते ही सोहेल के गले लगे सलमान, फिनाले वीक में भाई को करने पहुंचे सपोर्ट, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

फिनाले वीक में सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान ने शो में खास एंट्री की. उनकी मौजूदगी ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस का भी दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

कैसा है भाई? कहते ही सोहेल के गले लगे सलमान, फिनाले वीक में भाई को करने पहुंचे सपोर्ट, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
'अलायंस’ के सेट पर भाई सोहेल से मिलने पहुंचे सलमान खान

रियलिटी शो 'अलायंस' अपने फिनाले हफ्ते में पहुंच चुका है. फिनाले के पहले सलमान खान ने शो में एक स्पेशल अपीयरेंस देकर कंटेस्टेंट्स और खासकर अपने भाई सोहेल खान को चौंका दिया है. सोहेल अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों 'अलायंस' में अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बाते करते दिख रहे हैं. उनकी एक्स-वाइफ, सीमा सजदेह के आने से शो का रोमांच और बढ़ गया. अब, जब सोहेल फिनाले वीक तक पहुंच गए हैं, तो सलमान अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं.

सलमान खान का यह अपीयरेंस इसलिए भी खास है क्योंकि टेलीविजन के इतिहास में पहली बार सलमान किसी रियलिटी शो में होस्ट या सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं. कई सालों तक 'बिग बॉस' को होस्ट करने के बाद, सलमान को ज्यादातर टेलीविजन रियलिटी शो के चेहरे के तौर पर देखा जाता रहा है. हालांकि, उन्हें 'अलायंस' में सिर्फ एक बड़े भाई के तौर पर आते हुए देखकर ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया.

दिखा भाइयों का प्यार

'अलायंस' के मेकर्स ने घर में सलमान की एंट्री की एक छोटी सी झलक शेयर की. डेनिम-ऑन-डेनिम आउटफिट और हैट पहने सलमान ने ऐसी स्टाइलिश एंट्री की कि कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए. इसके बाद सलमान ने सोहेल से- 'कैसा है भाई?' कहते हुए उनका हाल जाना. दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया.

सलमान पर फैंस ने लुटाया प्यार

यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसपर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने X पर लिखा, "कोई भी कभी 'बहुत ज्यादा व्यस्त' नहीं होता. सब कुछ प्राथमिकताओं (प्रायोरिटीज) का खेल है. अगर सलमान खान सोहेल खान का साथ देने के लिए समय निकाल सकते हैं, तो बाकी लोगों के पास क्या बहाना है?".

यह भी पढ़ें: 58 साल पुराना वो गाना जो दिलाता है मां की याद, ममता की छांव से दूर होने के डर से जन्मा गीत, सुनते ही बचपन की यादों में खो जाते हैं लोग

पिछले कुछ दिनों से सलमान के शो में आने की चर्चा चल रही थी और जब सलमान को शो के सेट पर देखा गया, तो फैंस उन्हें 'अलायंस' के सेट पर देखकर उत्साहित हो गए. सोहेल के शो में शामिल होने के बाद 'अलायंस' ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इस दौरान उन्होंने अपने तलाक, शादी और पारिवारिक जीवन के बारे में खुलकर बात की. प्राइम वीडियो के इस शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alliance, Salman Khan, Sohail Khan, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com