विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2022

महिमा चौधरी की बेटी अर्याना हो गई है मम्मी की तरह ही लंबी और खूबसूरत, बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर मम्मी ने कही ये बात

ये स्टार किड्स जल्द ही फिल्मों में नजर भी आने वाली हैं. एक और स्टार किड हैं जो फिल्मों में काम करना चाहती हैं. महिमा चौधरी की बेटी अर्याना चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं. 

महिमा चौधरी की बेटी अर्याना हो गई है मम्मी की तरह ही लंबी और खूबसूरत, बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर मम्मी ने कही ये बात
फिल्मों में काम करने को लेकर महिमा चौधरी की बेटी ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली:

इन दिनों स्टार किड्स काफी चर्चा में हैं, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर हो या फिर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान. ये स्टार किड्स जल्द ही फिल्मों में नजर भी आने वाली हैं. एक और स्टार किड हैं जो फिल्मों में काम करना चाहती हैं. महिमा चौधरी की बेटी अर्याना चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं. हाल में इवेंट के दौरान महिमा चौधरी की बेटी अर्याना चौधरी भी उनके साथ नजर आई थीं. इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.  अर्याना की क्यूटनेस देख लोग उनके दीवाने हो गए.

महिमा चौधरी ने कहा- बेटी अभी छोटी है
मासूम सी दिखने वाली अर्याना के फिल्मों में आने की चर्चा भी शुरू हो गई. हालांकि उनकी मां महिमा चौधरी चाहती हैं कि वह अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. महिमा का कहना है अर्याना अभी काफी छोटी हैं, ऐसे में उन्हें अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. 

फिल्मों में काम करने को लेकर अर्याना का जवाब
एक इंटरव्यू के दौरान अर्याना चौधरी ने कहा कि वह जरूर फिल्मों में काम करना चाहेंगी. ये पूछे जाने पर कि क्या आप आगे जाकर फिल्मों में काम करना चाहेंगी, अर्याना ने कहा- हां, जरूर. अर्याना चौधरी ने कहा कि अपनी मां के साथ रहते हुए उन्हें ऐसा लगता है कि वह किसी सेलिब्रिटी के साथ रह रही हैं और ये उन्हें काफी अच्छा लगता है. बता दें कि हाल ही में महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ कर वापस लौटी हैं और अब फिर से फिल्मों में वापसी भी कर रही हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahima Chaudhary's Daughter Aryana, Aryana Chaudhary, महिमा चौधरी की बेटी, Aryana Chaudhry Age, Aryana Chaudhry Instagram, Aryana Chaudhry Latest Photos, Aryana Chaudhry News, Aryana Chaudhry Trending Photo, Aryana Chaudhry Viral Photos, Aryana Chaudhry Video, Mahima Chaudhary Age, Mahima Chaudhary Bollywood, Mahima Chaudhary Daughter Aryana Chaudhry Latest Photos, Mahima Chaudhary Daughter Aryana Chaudhry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com