विज्ञापन

नम्रता शिरोडकर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- यूं ही नहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को पहली नजर में हुआ प्यार

नम्रता शिरोडकर को फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के पांच साल बाद  बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिली थी, जिसमें वह सलमान खान की हीरोइन बनी थीं.

नम्रता शिरोडकर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- यूं ही नहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को पहली नजर में हुआ प्यार
नम्रता शिरोडकर की 10 खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की स्टार वाइफ नम्रता शिरोडकर भले ही अब फिल्मों में ना दिखाई देती हों, लेकिन एक वक्त था, जब उनकी खूबसूरती पर लोग फिदा थे. नम्रता ने हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा में नाम कमाया और फिर टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू से शादी कर उनकी राजकुमारी बन गईं. पूर्व मिस इंडिया की इन 10 तस्वीरों को देखने के साथ उनके बारे मे जानेंगे खास बातें.

Latest and Breaking News on NDTV



नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था और साल 1998 में वह अपनी डेब्यू फिल्म जब प्यार किसी से होता है में सलमान खान की हीरोइन बनी थीं.

Latest and Breaking News on NDTV



अपने डेब्यू ईयर में नम्रता ने अपनी पहली फिल्म मिलाकर कुल तीन फिल्में मेरे दो अनमोल रत्न और हीरो हिंदुस्तानी की थी. एक्ट्रेस की तीनों ही फिल्में कुछ खास नहीं चली थी.

namrata

Latest and Breaking News on NDTV



अगले ही साल 1999 में आई फिल्म कच्चे धागे ने उन्हें पहचान दिलाई. इस फिल्म में वह अजय देवगन, सैफ अली खान और मनीषा कोइराला संग नजर आई थी. यह एक हिट फिल्म है.

Latest and Breaking News on NDTV



साल 1999 में नम्रता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और कन्नड़ फिल्म चोरा चिट्ठा चोरा से साउथ फिल्मों में डेब्यू किया. इसी साल वह मलयालम फिल्म एजुपुन्ना ठकरन में भी दिखीं.

Latest and Breaking News on NDTV



उसी साल नम्रता को संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म वास्तव- द रियलिटी में बतौर एक्ट्रेस देखा गया था. साल 2000 में अनिल कपूर के साथ पुकार की थी. हेरा फेरी में स्पेशल अपीरियंस किया था.

Latest and Breaking News on NDTV



नम्रता ने फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ 11 साल ही काम किया और इन 11 सालों में कई फिल्में कीं. नम्रता की आखिरी फिल्म रोक सको तो रोक लो है, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी.

Latest and Breaking News on NDTV



फिल्म इंडस्ट्री छोड़ साल 2005 में नम्रता ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी रचा ली और फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए बाय-बाय कह दिया. फिलहाल वह प्रोड्यूसर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



नम्रता ने बतौर फिल्म प्रोड्यूसर साल 2022 में अदिवी शेष स्टारर बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म मेजर प्रोड्यूस की थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

Latest and Breaking News on NDTV



नम्रता दो बच्चों की मां भी हैं, जिसमें एक बेटा गौतम और बेटी सितारा है. महेश और नम्रता के दोनों बच्चे अब बड़े हो चुके हैं. स्टार कपल की बेटी तो अब स्क्रीन पर भी नजर आने लगी हैं.

आखिर में नम्रता के स्टार हसबैंड महेश बाबू के बारे में बता दें कि उनकी फिल्म वाराणसी 2027 में रिलीज होगी, जिसके हैदराबाद में हुए म्यूजिक लॉन्च पर एक्ट्रेस भी पहुंची थीं.




 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com