माधुरी दीक्षित आज 15 मई को 58 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती देखकर लगता नहीं है कि उनकी इतनी उम्र होगी. बॉलीवुड में बीते तीन दशक से भी ज्यादा समय से एक्टिव माधुरी की हिट लिस्ट लंबी है. अपने शुरुआती फिल्म करियर में एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन कर बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी. एक किस्सा ऐसा भी हुआ था, जब फिल्म डायरेक्टर टीनू आनंद ने अपनी फिल्म से उन्हें निकलने को कह दिया था. माधुरी और टीनू में एक सीन को लेकर बहुत बहस हो गई थी. साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म शनाख्त के सेट पर यह सब बखेड़ा हुआ था. इसका खुलासा खुद टीनू आनंद ने किया था.
दरअसल, टीनू और माधुरी के बीच एक सीन पर बहस हो गई थी. एक्ट्रेस इस सीन के लिए कंफर्टेबल नहीं थी, हालांकि सेट पर अमिताभ बच्चन पूरी तरह से तैयार थे. इस सीन में विलेन बिग बी को चैन से बांधने वाले थे. इस सीन में बिग बी को माधुरी को बचाना होता है, लेकिन विलेन हीरो पर भारी पड़ते हैं. ऐसे में माधुरी को अपने रोल में विलेन के सामने खुद को कम कपड़ों में पेश कर अपने हीरो को बचाना था. माधुरी ने कहा कि वह अपने कपड़े खुद डिजाइन करवाएंगी, लेकिन शूट के दिन वह अपने मेकअप रूम से बाहर ही नहीं आई. जब टीनू पहुंचे तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो यह सीन नहीं कर सकतीं. इस पर टीनू भड़क गए और कहा कि यब सब तो पहले ही तय हो चुका था, अब क्यों मना कर रही हो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माधुरी फिर भी नहीं मानी, तो अमिताभ ने टीनू से कहा कि उन्हें फोर्स ना करें. इसके बाद टीनू ने माधुरी को फिल्म छोड़ने के लिए कह दिया और दूसरी हीरोइन की तलाश शुरू हो गई, लेकिन जब कोई नहीं मिली तो माधुरी की सेक्रेट्री ने उन्हें जैसे-तैसे मना लिया. फिर माधुरी ने टीनू के साथ कभी काम नहीं किया. बता दें, माधुरी ने टीनू के साथ काम करना छोड़ा था, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ नहीं. इस फिल्म के बाद वह अमिताभ संग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में एक सॉन्ग में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं