विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा- तमन्ना भाटिया की 'द वन' का सीक्वल कन्फर्म, छठ पर मेकर्स ने शेयर किया रहस्यमयी वीडियो

The Vvaan 2 Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. छठ पूजा के शुभ अवसर पर शेयर किए गए रहस्यमयी वीडियो ने 'द वर्ल्ड ऑफ वन' के विस्तार की झलक दिखाई, जिसमें एक छोटी बच्ची और अलौकिक शक्तियों का दिलचस्प कनेक्शन देखने को मिला.

सिद्धार्थ मल्होत्रा- तमन्ना भाटिया की 'द वन' का सीक्वल कन्फर्म, छठ पर मेकर्स ने शेयर किया रहस्यमयी वीडियो
The Vvaan 2 Release: द वन सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज हुई थी.
नई दिल्ली:

The Vvaan 2 Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद, सोमवार को छठ के शुभ अवसर पर एकता कपूर ने फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की घोषणा की. इन लोककथाओं की दुनिया को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने छठ पूजा मनाते हुए लोगों का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, "द वन की कहानी अभी बाकी है." वीडियो में एक छोटी बच्ची को एक तितली के पीछे भागते हुए दिखाया गया है. उसके पीछे कुछ रहस्यमयी शक्तियां हैं. वीडियो में एक दिलचस्प मोड़ आता है, जब बच्ची की लाल आंखें हमें पहली फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की याद दिला देती हैं.

बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ, 'द वर्ल्ड ऑफ वन' को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह दुनिया वन के रहस्यमयी जंगल, देवी, प्राचीन मान्यताओं और इस दुनिया की रक्षा करने वाली शक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है. छठ, 'वन' की दुनिया का एक अहम हिस्सा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुक्रवार को छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक भावुक नोट लिखा, जिसमें बताया कि इस फिल्म का उन पर कितना गहरा असर पड़ा है.

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कुछ कहानियां कैमरा बंद होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती हैं, और 'वन' सच में उन्हीं में से एक है. हमारे देश की लोककथाओं और परंपराओं से गहराई से जुड़ी इस फिल्म पर काम करके मुझे यह समझने का मौका मिला कि आस्था और सांस्कृतिक परंपराएं कितनी मजबूती से अलग-अलग पीढ़ियों को एक साथ लाती हैं."

ये भी पढ़ें: Madhubala Song: मधुबाला का 68 साल पुराना हिट गाना, कैबरे डांसर बन अशोक कुमार को लुभाया, कानों में रस घोलती आशा भोसले की आवाज

उन्होंने कहा, "देश भर के दर्शकों का छठ पूजा के इस वास्तविक चित्रण से जुड़ना, इसे पसंद करना, और पहली बार हिंदी सिनेमा में इसकी आस्था और परंपराओं को सामने लाना, सच में बहुत खास लगता है. छठ पूजा मना रहे सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं." दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित 'द वन' की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है. शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, 'द वन' इस साल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Vvaan, Sidharth Malholtra, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com