विज्ञापन

460 दिन तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी ये फिल्म, 20 साल पहले 70 लाख के बजट में कमाए थे 75 करोड़, रचा था इतिहास

मुंगारू माले’ एक कन्नड़ रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

460 दिन तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी ये फिल्म, 20 साल पहले 70 लाख के बजट में कमाए थे 75 करोड़, रचा था इतिहास
20 साल पहले 70 लाख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका

हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आजकल बड़े बजट की फिल्में बनाने का दौर चल पड़ा है. जितने बड़े बजट की फिल्म उतना उसका हिट होने का अनुमान लगाया जाता है, लेकिन वो फिल्म चलेगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती. कभी-कभी बिग बजट फिल्में भी पिट जाती हैं, तो कभी कहानी के दम पर एक कम बजट फिल्म भी लोगों का दिल जीत लेती है. ऐसी ही एक फिल्म है ‘मुंगारू माले (Mungaru Male)' जो बनी तो 1 करोड़ से भी कम के बजट में थी, लेकिन फिल्म ने जो कमाई की उसने सबके होश उड़ा दिए. इतना ही नहीं फिल्म कई महीनों तक थिएटर से नहीं उतरी थी.

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो पर की गई सुनील पाल की बेइज्जती? कॉमेडियन बोले- मैंने कभी सोचा भी नहीं था...

100 गुना ज्यादा की थी कमाई

‘मुंगारू माले' एक कन्नड़ रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर थे योगराज भट्ट. वहीं इसमें गणेश और पूजा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म की रिलीज के बाद पूजा और गणेश रातों-रात स्टार बन गए थे. फिल्म के बजट की बात करें तो 'मुंगारू माले' केवल 70 लाख रुपए में बनी थी, लेकिन रिलीज के बाद इसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी. 70 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने ओवरऑल 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इतना ही नहीं बेंगलुरू के पीवीआर में फिल्म 1 साल से भी ज्यादा (460 दिन) लगी रही थी.

प्रोड्यूसर के घर पड़ गया था इनकम टैक्स का छापा

फिल्म की रिलीज के बाद जहां पूजा और गणेश सुपरस्टार बन गए वहीं प्रोड्यूसर को एक परेशानी का सामना करना पड़ा. खबरों की मानें तो फिल्म की इतनी जबरदस्त कमाई की खबर के बाद प्रोड्यूसर ई कृष्णा के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया था. डिपार्टमेंट का दावा था कि फिल्म ने नेट 67.50 करोड़ कमाए हैं इसलिए उन्हें टैक्स भरना होगा. ‘मंगारू' माले का ये रिकॉर्ड कई साल तक कोई कन्नड़ फिल्म नहीं तोड़ पाई थी. हालांकि अब यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mungaru Male, Kannada Movie Mungaru Male, Ganesh, Pooja Gandhi, Mungaru Male Box Office Colletion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com