27 मार्च को मलयाली सिनेमा के सुपस्टार की रिलीज हुई नई फिल्म एल 2 एमपुरान (L2 Empuraan) बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने 4 ही दिनों में 200 करोड़ कमा लिए. मलयाली भाषा में बनी पैन इंडिया फिल्म ने केरल बॉक्स ऑफिस में फासटेस्ट 50 का रिकार्ड दर्ज किया है. मोहनलाल की इस फिल्म ने ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर को पीछे छोड़ दिया है. रविवार 30 मार्च को ईद की छुट्टी पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सिकंदर ने सलमान के फैंस को निराश किया.
अपने कंटेंट के लिए जाने जाते हैं मोहनलाल
पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है. हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ इस फिल्म को कुछ दर्शकों की ढेरों प्रशंसा भी मिल रही है. गौरतलब है कि मोहनलाल शुरुआत से ही कंटेन्ट भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक दृश्यम हिन्दी के साथ-साथ कन्नड, तेलुगू और तमिल में भी रीमेक हो चुकी है और हॉलिवुड के मशहूर पनोरमा स्टूडियोज ने दृश्यम के पहले और दूसरे पार्ट के राइट्स खरीद लिए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारी होता नजर आ रहा साउथ का पलड़ा
देश में चल रहे भाषा को लेकर विवाद जारी है और इस ही बीच हिन्दी भाषा में बनी फिल्मों पर साउथ का पलड़ा भारी होता हुआ नजर आ रहा है. दोनों ही फिल्में एक ही जौनर की हैं और दोनों का निर्देशन नामी निर्देशकों ने किया है पर ए.आर मुरगोदास की फिल्म एक बेहद ढीली पटकथा होने के कारण लय नहीं पकड़ पाई है. वहीं एल 2 एमपुरान ने 3 घंटे तक दर्शकों को जोड़ कर रखा है और मनोरंजन और कंटेन्ट का सम्पूर्ण पैकेज साबित हुई है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं