विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

कृष्‍णा अभिषेक और कश्‍मीरा शाह के घर आई खुशी, सरोगेसी से जुड़वां बच्‍चों के बने माता-पिता

कॉमेडियन कृष्‍णा अभिषेक और कश्‍मीरा शाह लगभग एक महीने पहले सरोगेसी से जुड़वा बच्‍चों के माता-पिता बने हैं. दोनों बच्‍चे अभी भी मुंबई के अस्‍पताल की एमआईसीयू में भर्ती हैं.

कृष्‍णा अभिषेक और कश्‍मीरा शाह के घर आई खुशी, सरोगेसी से जुड़वां बच्‍चों के बने माता-पिता
कृष्‍णा और कश्‍मीरा लंबे समय तक लिविंग रिलेशन में रहे थे.
  • कृष्‍णा अभिषेक और कश्‍मीरा शाह के बेटे अभी भी एनआईसीयू में भर्ती
  • कृष्‍णा और कश्‍मीरा ने साल 2013 में शादी की थी
  • कृष्‍णा जल्‍द ही सोनी टीवी के शो 'ड्रामा कंपनी' में नजर आने वाले हैं
नई दिल्‍ली: कृष्‍णा अभिषेक जल्‍द ही सोनी टीवी पर एक नए  कॉमेडी शो 'ड्रामा कंपनी' में नजर आने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही उनकी पर्सनल जिंदगी में एक खुशी आ चुकी है. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार कृष्‍णा और कश्‍मीरा शाह सरोगेसी के माध्‍यम से जुड़वा बच्‍चों के माता-पिता बने हैं. कृष्‍णा और कश्‍मीरा ने साल 2013 में शादी की थी और लगभग एक महीने पहले ही यह दोनों माता-पिता बने हैं. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, 'बच्‍चों का जन्‍म 6 हफ्ते पहले हुआ है और वह अभी भी अस्‍पताल की नियोनेटल क्रिटिकल केयर यूनिट (एनआईसीयू) में विशेष देखभाल में हैं. इन दोनों बच्‍चों से मिलने के लिए उनके माता-पिता अक्‍सर आते रहते हैं और उनके साथ खूब समय बिताते हैं.' 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे कॉमेडी शो का हिस्‍सा रह चुके कृष्‍णा इन दिनों अपने नए शो की तैयारी में हैं. कृष्‍णा के इस नए शो में कपिल शर्मा के शो से दूर हो चुकी कॉमेडियन्‍स जैसी अली असगर, सुगंधा मिश्रा की टीम दिखाई देगी.
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on


गोविंदा के भांजे कृष्‍णा ने टीवी सीरियल 'जस्‍ट मोहब्‍बत' से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन पिछले कुछ सालों में कृष्‍णा एक कॉमेडियन के तौर पर उभर कर आए हैं. कृष्‍णा और सुदेश लहरी को उनकी जोड़ी के लिए जाना जाता है. कृष्‍णा कई फिल्‍मों जैसे 'बोल बच्‍चन', 'इट्स एंटरटेनमेंट' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. कृष्‍णा जल्‍द ही 'ड्रामा कंपनी' में नजर आएंगे जिसमें एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आने वाले हैं.
 
वहीं कृष्‍णा की पत्‍नी कश्‍मीरा शाह भी कई फिल्‍मों में सह कलाकार की भूमिका में नजर आ चुकी हैं. कश्‍मीरा 'यस बॉस', 'कहीं प्‍यार न हो जाए', 'वेक अप सिड', 'प्‍यार तो होना ही था' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं. कश्‍मीरा शाह टीवी पर भी कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. कश्‍मीरा 'बिग बॉस' के पहले सीजन में नजर आ चुकी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krushna Abhishek, Krushna Abhishek New Show, Kashmera Shah, Krushna Abhishek Kashmera Shah Twins
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com