विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2024

Bigg Boss OTT 3: गांव की छोरी शिवानी से पंजे में हारीं फिटनेस इंफ्लूएंसर कृतिका मलिक, लोग बोले- भाभी जी बस...

बिग बॉस ओटीटी 3 के एक वायरल वीडियो में कृतिका मलिक को शिवानी कुमारी के साथ पंजा लड़ाने का मुकाबला यानी आर्म रेसलिंग करते देखा गया. इस मुकाबले का नतीजा हैरान कर देने वाला था.

Bigg Boss OTT 3: गांव की छोरी शिवानी से पंजे में हारीं फिटनेस इंफ्लूएंसर कृतिका मलिक, लोग बोले- भाभी जी बस...
पंजा मुकाबला में शिवानी से हारीं कृतिका मलिक
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका शो में जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं. दोनों शो में अब तक कई जुबानी जंग लड़ चुके हैं. अरमान तो इस शो में मारपीट तक भी कर चुके हैं. इस बीच कृतिका मलिक एक कंटेस्टेंट के साथ पंजा लड़ाती नजर आईं. हालांकि हैरत की बात तो ये है कि फिटनेस इंफ्लूएंसर कृतिका इस मुकाबले में हार गईं. सोशल मीडिया पर रियलिटी शो का लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है.

शिवानी कुमारी ने चटाई धूल

बिग बॉस ओटीटी 3 के एक वायरल वीडियो में कृतिका मलिक को शिवानी कुमारी के साथ पंजा लड़ाने का मुकाबला यानी आर्म रेसलिंग करते देखा गया. मुकाबले में कृतिका अपना पूरा जोर लगाती नजर आती हैं. वहीं शिवानी भी अपने देसी अंदाज में पूरी ताकत झोंक देती हैं. लेकिन इस मुकाबले का नतीजा काफी चौंकाने वाला होता है. फिटनेस इंफ्लूएंसर कृतिका मलिक को हराकर शिवानी कुमारी इस मुकाबले को जीत लेती हैं.

ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग शिवानी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि शिवानी गांव की मिट्टी में पली बढ़ी हैं और अंदर से मजबूत हैं. वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा भाभी सुंदर है स्ट्रांग नहीं. वहीं एक ने लिखा, गांव की लड़की शिवानी इनके जैसे दस को हरा सकती है.

कौन हैं शिवानी

बता दें कि शिवानी कुमारी उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक छोटे से गांव से आती हैं. शिवानी इस शो में कभी अपनी बहस तो कभी अपनी देसी भाषा को लेकर चर्चा में रहती हैं. शिवानी भी कृतिका की तरह एक यूट्यूबर हैं. सोशल मीडिया उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kritika Malik, Shivani Kumari, Bigg Boss Ott 3, Shivani Kumari Kritika Malik Viral Video, Shivani Kritika Arm Wrestling Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com