विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

कृति सेनन बनीं ऐश्वर्या राय, सलमान खान की आंखों में आंखे डालकर यूं दोराया 'हम दिल दे चुके सनम' का सीन- देखें Video

कृति सेनन (Kriti Sanon Birthday) के जन्मदिन पर उनका एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) का सीन दोहराती नजर आ रही हैं.

कृति सेनन बनीं ऐश्वर्या राय, सलमान खान की आंखों में आंखे डालकर यूं दोराया 'हम दिल दे चुके सनम' का सीन- देखें Video
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ दोहराया 'हम दिल दे चुके सनम' का सीन
  • कृति सेनन ने सलमान खान के साथ दोहराया 'हम दिल दे चुके सनम' का सीन
  • एक्ट्रेस वीडियो में ऐश्वर्या राय बनीं आईं नजर
  • कृति सेनन और सलमान खान का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) आज 30 वर्ष की हो गई हैं. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस और बॉलीवुड कलाकार उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं. कृति सेनन (Kriti Sanon Birthday) के जन्मदिन पर उनका एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) का सीन दोहराती नजर आ रही हैं. कृति सेनन (Kriti Sanon) और सलमान खान का वीडियो में अंदाज देखने लायक होता है. कृति सेनन और सलमान खान का यह वीडियो एक्टर के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

कृति सेनन (Kriti Sanon) वीडियो में 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) की 'नंदनी' बनी नजर आ रही हैं. वहीं, सलमान खान (Salman Khan) भी अपने 'समीर' वाले किरदार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सलमान और कृति हम दिल दे चुके सनम का वो सीन दोहरा रही हैं, जहां समीर और नंदनी की मुलाकात होती है. इस वीडियो में दोनों कलाकारों के साथ वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं, जो मोमबत्ती का रोल अदा कर रहे हैं. वीडियो में ऐश्वर्या राय बनकर कृति सेनन की एक्टिंग और उनका अंदाज देखने लायक होता है. वहीं, सलमान खान भी अपने किरदार में खोकर नंदनी यानी कृति सेनन से बातचीत कर रहे हैं. 

कृति सेनन (Kriti Sanon) आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) और 'पानीपत' में नजर आई थीं. एक्ट्रेस 'हाउसफुल 4' में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका में दिखी थीं तो वहीं 'पानीपत' में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल अदा किया था. कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती ने की थी. इस फिल्म में उनके साथ टाइगगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इसके बाद कृति दिलवाले, बरेली की बर्फी, लुक छुप्पी और राब्ता जैसी कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आईं. बॉलीवुड के अलावा कृति सेनन ने तेलुगू सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Happy Birthday Kriti Sanon, Salman Khan, Housefull 4, Kriti Sanon Birthday, Hbd Kriti Sanon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height