विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2021

कृति सेनन को गर्मियों की दस्तक के साथ ही याद आया Beach, फोटो शेयर कर बोलीं- जरूरत है तो कॉकटेल और...

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का ड्रेस में यह फोटो शेयर की है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

कृति सेनन को गर्मियों की दस्तक के साथ ही याद आया Beach, फोटो शेयर कर बोलीं- जरूरत है तो कॉकटेल और...
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने शेयर की फोटो
  • कृति सेनन ने शेयर की फोटो
  • ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का ड्रेस में आईं नजर
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं कृति सेनन
नई दिल्ली:

'बरेली की बर्फी' फेम एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कृति काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. कृति सेनन की इन तस्वीरों को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. कृति सेनन (Kriti Sanon) ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका ब्लैक एंड व्हाइट और कलरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है. कृति सेनन (Kriti Sanon Instagram) शेयर की गई फोटोज में ब्लैक एंड व्हाइट टू साइड हाई थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं. अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने लिखा है, 'गर्मियां आ गई हैं. बीच हेयर ऑन पॉइंट है. बस बीच और कॉकटेल की जरूरत है.' कृति ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. कृति का ये कूल लुक काफी तारीफें बटोर रहा है. कृति सेनन (Kriti Sanon) की इन तस्वीरों को 12 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

कृति सेनन (Kriti Sanon Films) आखिरी बार साल 2019 की फिल्म ‘हाउसफुल 4' में देखी गई थीं. इसमें वे अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं. बात करें आने वाले फिल्मों की तो ‘भेड़िया (Bhediya)' उनकी अगली फिल्म है, जिसमें वे वरुण धवन के साथ काम कर रही हैं. इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग पूर्वोत्तर में चल रही है. कृति सेनन ने 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि इससे पहले वह तेलुगू में महेश बाबू के साथ एक फिल्म कर चुकी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com