अभिनेत्री कृति सेनन ने मंगलवार को हिंदी फिल्म जगत में अपने करियर के तीन साल पूरे कर लिए और उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की खास यात्रा रही है. उन्होंने कहा, "तीन वर्ष मेरे जीवन की सबसे विशेष यात्राओं में से हैं. 'हीरोपंती' के तीन वर्ष, मेरे तीन वर्ष." कृति ने सब्बीर खान की एक्शन रोमांस पर आधारित फिल्म 'हीरोपंती' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में वरुण धवन, शाहरुख खान और काजोल के साथ दिखाई दीं.
वर्तमान में वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिनेश विजन द्वारा निर्देशित फिल्म 'राब्ता' के लिए तैयार हैं.
वह निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की 'बरेली की बर्फी' में अभिनेता आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ भी दिखाई देंगी.
राब्ता' एक लव स्टोरी है, जिसमें सुशांत और कृति लीड भूमिका में हैं. दिनेश विजान इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kriti Sanon, Kriti Sanon Dilwale, Kriti Sanon Bollywood Films, Kriti Sanon Fashion, Kriti Sanon Films, Kriti Sanon Dating Sushant