विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2019

कृष्णा श्रॉफ बॉयफ्रेंड संग समुद्र किनारे यूं आईं नजर, देखें वायरल Pics

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) और इबन ह्यमस की एक बीच फोटो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही है. इस फोटो में कृष्णा श्रॉफ और उनके बॉयफ्रेंड इबन ह्यमस बीच किनारे वक्त बिताते नजर आ रहे हैं.

कृष्णा श्रॉफ बॉयफ्रेंड संग समुद्र किनारे यूं आईं नजर,  देखें वायरल Pics
कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) बीच किनारे बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर
  • कृष्णा श्रॉफ बीच किनारे बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर
  • कृ्ष्णा श्रॉफ ने शेयर की बॉयफ्रेंड के साथ फोटो
  • कृष्णा श्रॉफ की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) फिल्मों से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कुछ ही दिन पहले कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आई थीं. एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने खुलासा किया था कि वह एक बास्केट बॉल प्लेयर इबन ह्यमस को डेट कर रही हैं. इबन ह्यमस टाइगर श्रॉफ के काफी अच्छे दोस्त हैं. हाल ही में दोनों की एक बीच फोटो भी सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही है. इस फोटो में कृष्णा श्रॉफ और बॉयफ्रेंड इबन ह्यमस किसी बीच के किनारे साथ में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं. 

करीना कपूर ने 'Fevicol Song' पर किया ऐसा तूफानी डांस, Video देख थिरक उठेंगे आप

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) और इबन ह्यमस की यह फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से ही साझा की है, जिसपर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा और इबन जुहू के एक रेस्टोरेंट में मिले थे और दोनों एक दूसरे को करीब 4 महीनों से डेट कर रहे हैं. अपने इंटरव्यू में कृष्णा श्रॉफ ने बताया था कि उनकी मम्मी आयशा भी इबन से मिल चुकी हैं. यह पहली बार नहीं है जब कृष्णा ने इबन के साथ अपनी फोटो साझा की हो. इससे पहले भी वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ चुकी हैं. 

सपना चौधरी ने इस अंदाज में स्टेज से चलाई 'गोली', फैन्स वहीं हो गए चित...देखें तूफानी डांस Video


वहीं टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बात करें तो वह जल्द ही शानदार एक्शन फिल्म 'वॉर' (War) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म टाइगर श्रॉफ और उनके आइडल यानी ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. टाइगर और ऋतिक के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस भी काफी बेताब हैं. खास बात तो यह है कि इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलेंगे. दोनों की यह जबरदस्त फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. 
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Shroff, Eben Hyams, Krishna Shroff Beach Photo, Krishna Shroff Boyfriend Photo, Tiger Shroff Sister Krishna Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com