विज्ञापन
This Article is From May 22, 2023

कोरिया के लड़के ने बोली ऐसी बिहारी उड़ गए लोगों के होश, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन, पूछा- लालू यादव रूममेट थे क्या?

जरा सोचिए कि कोई कोरिया का लड़का आपको एकदम परफेक्ट बिहारी भाषा में बात करता मिल जाए तो कैसा लगेगा. एक कोरियन लड़के का बिहारी बोलते हुए वीडियो जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कोरिया के लड़के ने बोली ऐसी बिहारी उड़ गए लोगों के होश, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन, पूछा- लालू यादव रूममेट थे क्या?
कोरिया के लड़के ने बोली फर्राटेदार बिहारी
नई दिल्ली:

भारत में जितने प्रदेश उतनी भाषा और उतनी ही बोली. इसमें बिहारी स्टाइल की बोली तो सिर्फ हिंदुस्तान में ही क्या पूरी दुनिया में फेमस है. वैसे तो ये हिंदी की तरह ही होती है, लेकिन बिहार के लोगों का बोलने का तरीका इसमें अलग सी मिठास और अलग सा फ्लेवर एड कर देता है, जिसे बोल पाना दूसरे देश के लोगों को तो छोड़िए दूसरे प्रदेश के लोगों के लिए भी आसान नहीं है. पर जरा सोचिए कि कोई कोरिया का लड़का आपको एकदम परफेक्ट बिहारी भाषा में बात करता मिल जाए तो कैसा लगेगा. एक कोरियन लड़के का बिहारी बोलते हुए वीडियो जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Prashant Lurique नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कोरियाई बताए जा रहे लड़के के बहुत से वीडियो हैं. एक वीडियो में वो बता रहा है कि वो तीन साल बाद पटना आया है. इन तीन सालों में पटना बहुत ज्यादा बदल चुका है. इतना ही नहीं वो पटना को न्यूयॉर्क की तरह भी बता रहा है. हालांकि अगले ही सवाल में कि वो न्यूयॉर्क कब गया था, उसका जवाब होता है कि उसने कभी न्यूयॉर्क नहीं देखा. हालांकि वो रहता अमेरिका में ही है. सोशल मीडिया पर कोरियन लड़के का यह बिहारी स्टाइल न सिर्फ लोगों को हैरान कर रहा है बल्कि ठहाके लगाने पर भी मजबूर कर रहा है.

इस वीडियो में कोरियाई लड़के की बिहारी टोन सुनकर बहुत से यूजर्स हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये तो बिहारियों से भी अच्छी बिहारी बोल रहा है. हालांकि कुछ यूजर्स को ये डाउट है कि लड़का कोरिया का नहीं बल्कि नेपाल का है. एक यूजर ने कमेंट किया कि ये चूना लगा गया. इस पोस्ट पर कई लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक ने लिखा देखो बिहार से शादी के रिश्ते ना आ जाएं तो दूसरे ने लिखा- हम तो कंफ्यूजिया गए.  तो एक यूजर ने लिखा- लालू यादव पक्का इसके रूममेट रहे होंगे. 

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korean Boy Video, Korean Boy Speaking Bihari, Korean Boy Speaking Fluent Bihari, Korean Boy Speaking Bihari Video Viral, Foreigners Speaking Bihari, Korean Boy Speaking Hindi Videos, Viral Video, Sunday Viral Video, Funny Korean Boy Video, Todays Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com