80 के दशक में कई यंग एक्ट्रेसेज ने हेमा मालिनी और रेखा के करियर में गिरावट और जयललिता और जया बच्चन के जाने के बाद खाली जगह को भरने की कोशिश की थी. उस समय इंडस्ट्री में श्रीदेवी, जया प्रदा और माधुरी दीक्षित जैसी कई एक्ट्रेसेज ने इंडस्ट्री में कदम रखा. उन दिनों ही एक ऐसी एक्ट्रेस भी आई थी जो बाल कलाकार से हीरोइन बन गई थी. वो मराठी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थी. इस एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया था मगर करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था. आइए आपको इसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं.
श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित को दी टक्कर
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि कोमल महुवाकर है जिन्हें रूपिनी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी की मिली में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। निर्देशक ने उन्हें दो और फिल्मों में कास्ट किया. उन्होंने पायल की झंकार से लीड रोल में काम करना शुरू किया है. उसके बाद वो ऋषि कपूर के साथ मेरी अदालत में नजर आईं. इसके बाद से रूपिनी हर जगह छा गई थीं. उन्होंने अपने करियर में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ सभी फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री पर राज करने लगी थीं. उनके आगे श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जया प्रदा भी फीकी लगने लगी थीं.
करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1995 में, कोमल ने मोहन कुमार से शादी की और अपने परिवार पर फोकस करने के लिए अपना करियर छोड़ दिया. एक्ट्रेस ने अपनी पेंडिंग फिल्में पूरी कीं और उसके बाद मुंबई के चेम्बूर में बस गईं. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम अनीशा है. कुछ साल बाद,रूपिनी ने चेम्बूर में बीमार मरीजों के लिए एक अस्पताल खोला और इसका नाम यूनिवर्सल हार्ट हॉस्पिटल रखा.
कई सालों बाद की वापसी
रूपिनी ने अपनी फैमिली पर पूरा ध्यान देने के बाद एक बार फिर वापसी की. वो टीवी शो वो रहने वाली महलों की में शीतल के किरदार में नजर आईं. उसके बाद 26 साल के गैप के बाद उन्होंने चिट्टी 2 से में कमबैक किया. मगर ये फिल्म डायरेक्ट टीवी पर रिलीज हुई जिसकी वजह से फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं